TRENDING TAGS :
Rise And Fall 2 के 15 कंटेस्टेंट्स कौन? कोई राजनीति में तो कोई एक्टिंग की दुनिया में, जानिए सबकी कहानी
Rise And Fall 2 Contestants List: राइज एंड फॉल 2 में नजर आने जा रहे सभी 15 कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो चुके हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
Rise And Fall 2 Contestants List Out
Rise And Fall Contestants List: ओटीटी के बेहद ही चर्चित रियलिटी शो "Rise And Fall" का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। दूसरे सीजन में ग्लैमर, राजनीति, सोशल मीडिया और टीवी की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं, जो शो में फुल ऑन धमाका करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जिनके नाम सामने आ गए हैं, आइए जानते हैं सभी 15 कंटेस्टेंट्स के बारे में।
1. स्वरा भास्कर
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राइज एंड फॉल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे चर्चित नामों में शामिल हैं। वह ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लंबे समय से पर्दे से दूरी रखने के बाद अब स्वरा भास्कर फाइनली राइज एंड फॉल 2 का हिस्स बनने को तैयार हैं।
2. शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला का नाम भी कंफर्म हो चुक है, वे राजनीती के क्षेत्र से आते हैं। शो में उनका सामना अलग-अलग बैकग्राउंड से आए खिलाड़ियों से होगा। राजनीति की दुनिया के बाद अब उनका नया अंदाज इस रियलिटी शो में देखने को मिलेगा।
3. प्रियंका चाहर चौधरी
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को दर्शक ‘उडारियां’, "नागिन 7" और ‘बिग बॉस 16’ से अच्छी तरह जानते हैं। वह ‘बिग बॉस 16’ की सेकेंड रनर-अप रही थीं। अब ‘Rise And Fall 2’ में उन्हें देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
4. करण पटेल
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण पटेल भी इस शो का हिस्सा हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा वह पहले भी कई रियलिटी टीवी का हिस्सा रह चुके हैं, अब करण पटेल राइज एंड फॉल 2 में अपना खेल दिखायेंगे।
5. तेज प्रताप यादव
राजनीति की दुनिया से आने वाले तेज प्रताप यादव का नाम भी शो के लिए कंफर्म हो गया है। वह बिहार के वरिष्ठ राजनेता लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व बिहार मंत्री रह चुके हैं। अब वह राजनीति से हटकर रियलिटी शो में अपना दम दिखाने को तैयार हैं।
6. सारा गुरपाल
पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल भी इस सीजन की प्रतिभागी हैं। मनोरंजन की दुनिया से आने वाली सारा के फैंस अब उन्हें राइज एंड फॉल 2 रियलिटी शो में देख सकेंगे।
7. काजल राघवानी
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी राइज एंड फॉल 2 में नजर आएंगी। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं काजल अब पहली बार इस तरह के रियलिटी शो में नजर आएंगी, ऐसे में उनके फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
8. निहारिका तिवारी
निहारिका तिवारी का नाम भी शो के लिए कंफर्म हो चुका है। वह मनोरंजन और सोशल मीडिया से जुड़ी पहचान रखती हैं और अब रियलिटी शो के इस अनोखे फॉर्मेट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगी।
9. कायरा
कायरा भी राइज एंड फॉल सीज़न 2 का हिस्सा हैं। कायरा (Kaira) एक रियलिटी टेलीविजन स्टार और 'स्प्लिट्सविला' (Splitsvilla) फेम कंटेस्टेंट हैं।
10. अनिश भगत
अनिश भगत का नाम भी हो के लिए कंफर्म हो गया है, बता दें कि अनिश भगत अपनी स्टोरी टेलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जाने जाते हैं और तो और वे ‘Bandish Bandits Season 2’ सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
11. गौतम गुलाटी
गौतम गुलाटी एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं, जिन्हें मुख्य रूप से रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' (2014) का विजेता बनने के बाद देश भर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली, वे कई पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा रह चुके हैं।
12. सिवेट तोमर
सिवेट तोमर एक जाने-माने मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो MTV Roadies और Splitsvilla X5 जैसे बड़े रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं और अब वे राइज एंड फॉल 2 में भी अपना जलवा दिखाएंगे।
13. राज ग्रोवर
राज ग्रोवर भारत के एक बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूब स्टार और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे अपनी शॉर्ट-फॉर्म कॉमेडी, रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार वीडियो और पैरेंटिंग से जुड़े कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर राज ग्रोवर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
14. मनीष कश्यप
मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है, वे बिहार के एक चर्चित यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राजनेता हैं, जिन्हें लोग प्यार से "सन ऑफ़ बिहार" भी कहते हैं।
15. इरिना रुदाकोवा
इरिना रुदाकोवा का नाम भी राइज एंड फॉल सीज़न 2 के लिए कंफर्म हो गया है। इरिना रुदाकोवा (Irina Rudakova) एक रूसी मॉडल, एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं। इरिना मराठी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं हैं, और अब वे राइज एंड फॉल 2 में भी नजर आने वालीं हैं।


