Traitors 2 Contestants List: ट्रेटर्स 2 के 21 खिलाड़ियों का पूरा परिचय, कौन है एक्टर, कौन है इन्फ्लुएंसर? जानें

The Traitors 2 Contestants: प्राइम वीडियो के आने वाले रियलिटी शो द ट्रेटर्स के सभी कंफर्म कंटेस्टेंट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 31 July 2026 6:20 PM IST
The Traitors 2 Contestants
X

The Traitors 2 Contestants

The Traitors 2 Contestants: बहुत ही जल्द अमेज़न प्राइम वीडियो पर नया रियलिटी शो "द ट्रेटर्स" शुरू होने जा रहा है। द ट्रेटर्स के होस्ट करण जौहर ने हाल ही में द ट्रेटर्स 2 का ऐलान किया और साथ ही सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से भी पर्दा उठा दिया है। जी हां! ट्रेटर्स सीजन 2 में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी नजर आएंगी, पूरे 21 खिलाड़ी इस शो का हिस्सा बनेंगे, आइए इन सभी 21 कंटेस्टेंट्स के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

मिलिए द ट्रेटर्स सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स से

मेकर्स ने द ट्रेटर्स सीजन 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा कर दिया है, जिनके बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है, आइए सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में डिटेल में जानते हैं -


1. मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारुकी एक अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, वे बिग बॉस 17 और लॉकअप सीजन वन जैसे रियलिटी शोज जीत चुके हैं।

2. रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती एक जानी मानी अभिनेत्री हैं, और साथ ही रोडीज की गैंग लीडर भी रह चुकीं हैं। रिया चक्रवर्ती का नाम विवादों में भी रह चुका है, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में वो जेल भी जा चुकीं है।

3. मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वे बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, हालांकि पिछले लंबे समय से वे पर्दे पर नजर नहीं आ रहीं हैं।

4. श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा हैं, वे भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विनर रह चुकीं हैं।

5. अभिषेक मल्हान

अभिषेक मल्हान अपने फैंस के बीच फुकरा इंसान के नाम से मशहूर हैं, वे भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर्स में से एक हैं। अभिषेक बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनें थे, जहां उन्होंने टॉप 2 में अपनी जगह बनाई थी।

6. शाहनील गिल

शाहनील गिल क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन हैं, ये उनका पहला शो होने वाला है। हालांकि शाहनील गिल अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।

7. दलीप ताहिल

दलीप ताहिल बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं, उन्हें फिल्मों में अधिकतर विलेन के रोल में देखा जाता है, अब दलीप अपना पहला रियलिटी शो कर रहें हैं।

8. रणवीर बरार

रणवीर बरार भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहें हैं, रणवीर एक सेलिब्रिटी शेफ हैं, साथ ही टेलीविजन होस्ट और मास्टरशेफ इंडिया के जज भी हैं।

9. शालिनी पासी

शालिनी पासी एक बिजनेसवुमन होने के साथ ही फैशन आइकॉन भी हैं। शालिनी पासी अरबपति व्यवसायी संजय पासी की पत्नी हैं। शालिनी पासी नेटफ्लिक्स की सीरीज Fabulous Lives vs Bollywood Wives में अपने अनूठे और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

10. क्रिस्टल डिसूज़ा

क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं, साथ ही कुछ सीरीज और फिल्मों में भी वे काम कर चुकीं हैं। क्रिस्टल डिसूजा धुरंधर मूवी के गाने में अपने शानदार डांस के लिए भी जानी जाती है।

11. पारुल गुलाटी

पारुल गुलाटी एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एंटरप्रेन्योर भी हैं, जी हां! पारुल हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर (Nish Hair) की संस्थापक और सीईओ के रूप में जानी जाती हैं। पारुल कुछ पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं हैं।

12. कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ)

आदित्य कुलश्रेष्ठ जो अपने फैंस के बीच कुल्लु के नाम से मशहूर हैं, वे एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन हैं।

13. करण सिंह मैजिक

करण सिंह मैजिक भारत के एक बेहद लोकप्रिय और मशहूर जादूगर, मेंटलिस्ट और साइकोलॉजिकल इल्यूजनिस्ट हैं। करण सिंह मैजिक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी जब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के एटीएम पिन (ATM Pin) का सही अनुमान लगा लिया था।

14. तान्या पुरी

तान्या पुरी भारत की सबसे कम उम्र की महिला प्राइवेट डिटेक्टिव हैं, वो 'लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया' (Lady Detectives India) नामक जासूसी एजेंसी की संस्थापक और सीईओ हैं।

15. सौंदस मौकाफिर

सौंदस मौफाकिर मोरक्को की एक मॉडल, एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार हैं। सौंदस कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं हैं, एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज़ एक्स9' और 'स्प्लिट्सविला एक्स4' के साथ ही खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकीं हैं।

16. इक्का

इक्का एक बहुत ही मशहूर भारतीय रैपर और म्यूजिशियन हैं। उनका असली नाम अंकित सिंह पटियाल है, लेकिन फैंस के बीच वे इक्का के नाम से ही फेमस हैं।

17. साहिल सलाथिया

साहिल सलाथिया एक अभिनेता, मॉडल और जाने-माने फैशन आइकन हैं, जो हिंदी फिल्मों, टीवी शो और ओटीटी वेब सीरीज में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। साहिल सलाथिया द ट्रेटर्स के पहले सीजन का हिस्सा बनें थे और अब दूसरे सीजन में वे फिर वापसी कर रहें हैं।

18. रिदा थराना

रिदा थराना एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, पब्लिक स्पीकर और मॉडल हैं, जो कर्नाटक के कूर्ग जिले से ताल्लुक रखती हैं। रिदा खास तौर पर अपने फैशन और ब्यूटी कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।

19. अंश चोपड़ा

अंश चोपड़ा भी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्राइटर और एक्टर हैं। अंश चोपड़ा ने साल 2026 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है, अब द ट्रेटर्स में अपना कमाल दिखाएंगे।

20. हरमन सिंघा

हरमन सिंघा एक लेखक, होस्ट और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से डिजिटल वेब सीरीज, टेलीविजन शो और बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

21. प्रिश

प्रिश एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल क्रिएटर हैं। बता दें कि प्रिश द ट्रेटर्स सीजन 2 की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story