TRENDING TAGS :
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर वीरानी की हुई वापसी, समायरा की शादी में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल को पसंद करने वाले फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, आइए जानते हैं।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 (Photo- Social Media)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में मेकर्स आए दिन नया ट्विस्ट लेकर आ रहें हैं, कहानी में एक के बाद एक बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन दिनों कहानी करण की बेटी समायरा की शादी के इर्द गिर्द घूम रही है, समायरा किसी और से प्यार करती है, लेकिन करण उसकी शादी पराग से तय कर देता है, हालांकि तुलसी को पता है कि समायरा पराग से शादी नहीं करना चाहती, ऐसे में अब देखना होगा कि तुलसी कैसे ये शादी रोकेगी। इन सब ट्विस्ट एंड टर्न्स के बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के सेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक मिहिर वीरानी की जल्द वापसी होने वाली है।
मिहिर वीरानी की जल्द होगी वापसी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल भले ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है, लेकिन दर्शक मिहिर वीरानी के किरदार को बेहद मिस कर रहें हैं, जिसका जिक्र वे सोशल मीडिया पर करते रहते हैं और एकता कपूर को टैग कर उनकी वापसी की मांग भी करते हैं, क्योंकि मिहिर वीरानी के बिना शो में कुछ खालीपन लगता है, तुलसी और मिहिर की जोड़ी फैंस के बीच हिट है, लेकिन मिहिर लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं, लेकिन अब जो खबर आई है, उसके मुताबिक मिहिर वीरानी की जल्द वापसी होने वाली है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिहिर वीरानी यानी कि अभिनेता अमर उपाध्याय शो में दोबारा से एंट्री करने की तैयार हैं, वे जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि अमर लगभग 14 हफ्तों से शो की शूटिंग नहीं कर रहे थे, बताया जा रहा था कि उन्होंने मेकर्स से फीस बढ़ाने की डिमांड की थी, लेकिन मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे, जिसकी वजह से वे शो से गायब हो गए और अब उनकी वापसी की खबर आई है, यानी कि उनके और मेकर्स के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है। देखना शानदार होगा कि मिहिर वीरानी की वापसी कहानी में क्या नया ट्विस्ट लेकर आएगी।
समायरा की शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा
करण समायरा की शादी को लेकर फैसला कर चुका है और अपनी जिद के चलते वो किसी की बात भी नहीं सुनता, उसे लग रहा है कि उसने अपनी बेटी समायरा के लिए सही फैसला किया है। करण ने समायरा और पराग की सगाई भी तय कर दी है, लेकिन तुलसी ने भी ठान लिया है कि वो समायरा का साथ देगी, और अब वो शादी रोकने के लिए क्या करेगी, ये देखना दिलचस्प होने वाला है।


