Mika Singh का रिश्ता टूटा भाई Daler Mehndi की वजह से, राखी सावंत को किया जबरदस्ती किस

Mika Singh Affairs: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह जो कि इन दिनों अपने भाई को सपोर्ट करने की वजह से चर्चा में हैं, चलिए जानते है मीका सिंह के अफेयर्स के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 22 Oct 2026 1:05 PM IST
Mika Singh Affairs
X

Mika Singh Affairs (Image Credit-Social Media)

Mika Singh Affairs: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मिका सिंह (Mika Singh) अपनी दमदार आवाज, शानदार गानों और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ उनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा मीका सिंह का नाम राखी सावंत के साथ भी जुदा था। जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ था।

मीका सिंह का नाम किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है (Mika Singh Girlfriends)-

रियलिटी शो Swayamvar: Mika Di Vohti में आकांक्षा पुरी को अपना जीवनसाथी चुना, तब फैंस को लगा कि सिंगर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अलग-अलग मौकों पर स्पष्ट किया कि वे रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं। मिका सिंह और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी थी और इसी वजह से जब आकांक्षा ने मिका सिंह के स्वयंवर शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की, तो दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई।

साल 2023 में मिका सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो में आकांक्षा को चुनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए सही जीवनसाथी नहीं हैं। मिका सिंह के अनुसार, उनके काम की प्रकृति अलग थी। वह अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स और कॉन्सर्ट के लिए लगातार यात्रा करते रहते हैं, जबकि आकांक्षा पुरी का काम अभिनय से जुड़ा है और उनकी अपनी व्यस्तताएं हैं। दोनों ने आपसी सहमति से दोस्त बने रहने का फैसला किया।

मीका सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पुरानी तीन गर्लफ्रेंड्स थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि एक बार चोरी-छिपे दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करने और उनके नंबर अलग नाम से सेव करने पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

मीका सिंह ने बताया था कि एक बार अपनी गर्लफ्रेंड को भाई दलेर मेहंदी का नंबर दे दिया। जिसके बाद से उनको कभी कॉल नहीं आई। मीका के अनुसार, पिछले 20 सालों में उन्हें शादी के लिए करीब 100 से 150 रिश्ते आए थे, लेकिन करियर और काम को प्राथमिकता देने के कारण उन्होंने लंबे समय तक शादी नहीं की।

मीका सिंह राखी सावंत विवाद (Mika Singh Rakhi Sawant Controversy)-

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और मशहूर पंजाबी सिंगर मिका सिंह का नाम जब भी एक साथ आता है, तो साल 2006 का चर्चित किस विवाद याद आ जाता है। मिका सिंह की बर्थडे पार्टी में हुई एक घटना ने उस समय मनोरंजन जगत में काफी हलचल मचा दी थी। मामला इतना बढ़ गया कि राखी सावंत ने मिका सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह विवाद केवल दो सेलिब्रिटीज के बीच की बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सहमति और महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर भी चर्चा का विषय बना। समय के साथ दोनों के बीच सुलह हुई और 15 जून 2023 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने एफआईआर और चार्जशीट रद्द कर दी। इस विवाद की कहानी आज भी मनोरंजन जगत के चर्चित पुराने मामलों में गिनी जाती है।

मीका सिंह और मॉडल से जुड़ा विवाद (Mika Singh Model Controversy)-

2016 में मुंबई के वर्सोवा में एक मॉडल ने उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था, और 2018 में दुबई (UAE) में अनुचित संदेश/तस्वीरें भेजने की शिकायतों के बाद उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story