TRENDING TAGS :
Mika Singh भाई Daler Mehndi पर शराब पीकर पर्फार्म करने के झूठे आरोप पर भड़के कहा- छोड़ दूंगा सिंगिंग
Mika Singh On Daler Mehndi: दलेर मेंहदी जोकि एक सीनिंयर सिंगर हैं उनपर शराब पीकर गाना गाने पर भड़के केंद्रीय मंत्री भाई मीका सिंह को नहीं हुआ बर्दाश्त
Mika Singh Video On Daler Mehndi (Image Credit-Social Media)
Mika Singh On Daler Mehndi: मीका सिंह जोकि दलेर मेंहदी के भाई हैं और सिंगर भी हैं। उन्होंने कई गाने गाए हैं। तो वहीं इस समय हर तरफ दिलेर मेंहदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा शराब पीकर गाना गाने पर केंद्रीय मंत्री द्वारा उनको चिल्लाया जा रहा है। दिलेर मेंहदी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया। उनके भाई मिका सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। चलिए जानते हैं मीका सिंह ने क्या कहा
भाई दिलेर मेंहदी के शराब पीकर गाने पर मीका सिंह का आया रिएक्शन (Mika Singh Reaction On Brother Diler Mehndi Viral Video)-
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा- हमारे मीडिया के दोस्तों से एक खास रिक्वेस्ट: कोई भी न्यूज़ पब्लिश करने से पहले फैक्ट्स वेरिफाई करें अगर कोई बिना प्रूफ के आरोप लगाता है, तो प्लीज़ उन पर आँख बंद करके यकीन न करें या बिना सच चेक किए न्यूज़ न फैलाएँ। दलेर मेहंदी के साथ स्टेज पर जैसा बर्ताव हुआ, वह निराशाजनक था। एक सम्मानित मंत्री स्टेज पर आए और उन पर शराब पीने का आरोप लगाया। लेकिन ऐसे दावे पब्लिश करने से पहले, क्या हमें फैक्ट्स वेरिफाई नहीं करने चाहिए और आर्टिस्ट को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं देना चाहिए? क्या कोई कोल्डप्ले जैसे इंटरनेशनल बैंड के साथ ऐसा बर्ताव करने की हिम्मत करेगा? मैं अपने भाई दलेर मेहंदी को जानता हूँ, और वह शराब नहीं पीता। वह पिछले दो साल से बीमार है और अभी भी ठीक हो रहा है, फिर भी वह अपने बैंड के साथ परफॉर्म करता रहता है। आजकल, कई परफॉर्मर बैकिंग ट्रैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कोई उन पर उसी तरह सवाल नहीं उठाता। दलेर मेहंदी इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं, और शायद इसीलिए वह एक आसान टारगेट बन जाते हैं। मैं अपने मीडिया के दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूँ कि वे ज़िम्मेदार और फेयर रहें। एक हेडलाइन किसी की रेप्युटेशन को नुकसान पहुँचा सकती है, इसलिए प्लीज़ कुछ भी पब्लिश करने से पहले फैक्ट्स चेक करें। हमारे कलाकारों का सम्मान करें। रिपोर्ट करने से पहले वेरिफ़ाई करें। सच के साथ खड़े रहें।
क्या है पूरा मामला (Daler Mehndi Viral Video)-
दलेर मेहंदी रविवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले में कुंजापुरी मेले में परफॉर्म कर रहे थे। यह कल्चरल प्रोग्राम नवरात्रि सेलिब्रेशन का हिस्सा था। नरेंद्रनगर के MLA सुबोध उनियाल ने परफॉर्मेंस पर एतराज़ जताया और स्टेज पर चले गए। सुबोध उनियाल ने सिंगर से कहा कि यह इवेंट देवी दुर्गा की पूजा के लिए है और शराब पीकर परफॉर्म करना ठीक नहीं है। सिंगर के ठीक बगल में खड़े होकर उन्होंने कहा, “नवरात्रि में दुर्गा माता का प्रोग्राम है, और आप शराब पीकर इवेंट में गा रहे हैं, जो ठीक नहीं है।” मंत्री ने कहा कि समारोह का धार्मिक स्वरूप ऐसा है कि कलाकारों को मौके की गरिमा और शिष्टाचार का सम्मान करना चाहिए। कुंजापुरी मेला इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है।


