Mirzapur The Movie से पहले रवि किशन ने बढ़ाया सस्पेंस, गोरखपुर से शेयर की ‘गरमा-गरम रिपोर्ट

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, रवि किशन ने शेयर किया खास मैसेज

Shikha Tiwari
Published on: 1 Sept 2026 7:30 AM IST
Mirzapur The Movie Review
X

Mirzapur The Movie Ravi Kishan Review (Image Credit- Social Media)

Mirzapur The Movie: भारतीय स्ट्रीमिंग की दुनिया को नई पहचान देने वाली पसंदीदा क्राइम फ्रेंचाइजी अब आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। यह फिल्म उस कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसने 2018 में दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। बड़े पर्दे के लिए खास तौर पर तैयार की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान समेत शानदार स्टारकास्ट नजर आएगी। वहीं, फिल्म में फैंस के पसंदीदा किरदारों की भी वापसी होगी, जिसमें दिव्येंदु का मुन्ना भैया, कुलभूषण खरबंदा का सत्यानंद त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर की स्वीटी गुप्ता शामिल हैं।

रवि किशन ने मिर्ज़ापुर द मूवी पर दिया समीक्षा (Mirzapur The Movie Ravi Kishan Review)-

फिल्म को लेकर बज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और अब रवि किशन ने भी इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सेट से एक नया अपडेट शेयर करते हुए एक्टर ने अपने खास अंदाज और लोकल फ्लेवर के साथ फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया। फिल्म को लेकर मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर बात करते हुए रवि किशन ने कहा, “मैं गोरखपुर से सीधे गरमा-गरम रिपोर्ट लेकर आ रहा हूं। फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग 4 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!”

उनका यह अपडेट दिखाता है कि अलग-अलग जगहों पर फ्रेंचाइजी को लेकर कितना जबरदस्त क्रेज और प्यार देखने को मिल रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ यह आइकॉनिक क्राइम-ड्रामा यूनिवर्स अब बड़े सिनेमाई स्केल पर पहुंच रहा है, जहां वही दमदार पावर स्ट्रगल, शार्प ह्यूमर और रॉ माहौल देखने को मिलेगा, जिसे फैंस पिछले कई सालों से पसंद करते आए हैं। अपने हर किरदार में चार्म, रियल रीजनल फ्लेवर और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस लाने के लिए मशहूर रवि किशन की मौजूदगी कहानी में एक नया और एक्साइटिंग ट्विस्ट जोड़ती है। रवि किशन के इस खास मैसेज के बाद अब फैंस 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर फिल्म में क्या देखने को मिलेगा, इसे लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story