TRENDING TAGS :
Mirzapur The Movie OTT Release: प्राइम वीडियो पर लौटी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दिखेगा भौकल
Mirzapur The Movie OTT Release Date: प्राइम वीडियो पर लौटा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल, स्ट्रीम हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी
Mirzapur The Movie OTT Release Date (Image Credit- Social Media)
Mirzapur The Movie OTT Release: अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रेजेंटेशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर को पुनीत कृष्णा ने लिखा है और गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं, जिन्होंने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
मिर्ज़ापुर फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो गई है (Mirzapur The Movie OTT Release Prime Video)-
'मिर्जापुर: द मूवी' ने स्ट्रीमिंग की दुनिया से सिल्वर स्क्रीन तक का शानदार सफर तय किया है, जिसके बाद वह फिर से अपनी उसी जगह पर लौट रही है जहां उसने पूर्वांचल की दुनिया की झलक दर्शकों को दिखाई थी। जी हां, प्राइम वीडियो जिसे एक्सक्लूसिव ओरिजिनल के लिए इंडिया का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग सर्विस माना जाता है, ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड 'मिर्जापुर: द मूवी' को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फ़रहान अख़्तर द्वारा एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में कई जाने माने कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस से एक अलग छाप छोड़ी है, ऐसे में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु जहां लीड रोल्स में हैं, वहीं जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, सोनल चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह ने भी अहम किरदार निभाएं हैं। ऐसे में अब, फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' भारत समेत दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में, एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
https://www.instagram.com/p/DfFGd6PFAtC/?vrfl=MWdnb3R0bGhzc3J5cw==
दर्शकों को एक बार फिर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सत्ता की जंग और दुश्मनी की दुनिया में लेकर जाने को तैयार है, जिसके लिए इस फ्रेंचाइजी को जाना जाता है। फिल्म की कहानी सीजन 1 के दौर में लेकर जाती है और इस तरह से दर्शक कई पुराने और मशहूर किरदारों को फिर से देखेंगे। मिर्जापुर की गद्दी की जंग इस बार पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक देखने मिलने वाली है, जिसकी वजह से कहानी पहले के मुकाबले बड़ी और आकर्षक बनकर सामने आई है। फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है क्योंकि फिल्म में वे एक्सटेंडेड कट देखने वाले हैं। इस तरह से दर्शक कुछ ऐसे सींस देखेंगे, जो पहले कभी नहीं देखने मिले हैं। इस तरह से फैंस फिल्म की दुनिया को और भी ज्यादा नजदीक से देख पाएंगे, जिसे वह बेहद पसंद करते हैं।
फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह कहते हैं, "‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ हमारा मकसद एक ऐसी दुनिया को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में दिखाना था, जिससे दर्शक पहले से अच्छी तरह वाकिफ हैं। एक डायरेक्टर के तौर पर इन किरदारों को नए तरीके से पेश करना काफी मजेदार रहा, साथ ही हमने मिर्जापुर की पहचान रही उसकी असली और दमदार कहानी को भी बरकरार रखा है। मिर्जापुर की दुनिया को दर्शकों से हमेशा बहुत प्यार मिला है और अब जब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है, तो मुझे खुशी है कि और भी लोग इसे देख पाएंगे। फैंस के लिए एक सरप्राइज भी है। फिल्म में एक्सटेंडेड कट शामिल किया गया है, जिसमें कुछ ऐसे सीन देखने को मिलेंगे, जो पहले कभी नहीं दिखाए गए। इससे दर्शकों को इस पसंदीदा दुनिया में कुछ नया देखने का मौका मिलेगा।”
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा, “पिछले कई सालों में दर्शकों ने ‘मिर्जापुर’ को जो प्यार दिया है और इसके किरदारों के साथ जो जुड़ाव बनाया है, वह हमारे लिए बेहद खास रहा है। इस फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लाना हमारे लिए एक नया अनुभव था और हमें खुशी है कि फिल्म को भी दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। अब जब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है, तो उम्मीद है कि यह और भी ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी और फैंस को एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा।”
प्राइम वीडियो इंडिया के एसवीओडी कंटेंट एक्विजिशन के डायरेक्टर और हेड मनीष मेंघानी ने कहा, “‘मिर्जापुर’ अब सिर्फ एक सीरीज नहीं रह गई है, बल्कि एक ऐसा नाम बन चुकी है, जिसने पॉपुलर कल्चर में अपनी खास जगह बना ली है। इसके किरदार, डायलॉग और कई यादगार पल लोगों के बीच आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। इस पसंदीदा दुनिया को सिनेमाघरों तक ले जाना फ्रेंचाइजी के लिए एक नया और रोमांचक पड़ाव था। दर्शकों के रिस्पॉन्स ने यह साबित कर दिया कि उनका इस दुनिया से कितना गहरा जुड़ाव है। अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, तो फैंस एक बार फिर अपनी पसंदीदा दुनिया में लौट सकते हैं, अपने चहेते किरदारों से मिल सकते हैं और उस भौकाल को दोबारा जी सकते हैं, जिसने इसे इतना बड़ा नाम बनाया। मिर्जापुर के सफर में इसके फैंस का जुनून और लगातार बढ़ता प्यार सबसे अहम रहा है। हमें खुशी है कि हम इस फिल्म को एक बार फिर उन लाखों फैंस के बीच लेकर आ रहे हैं, जिन्होंने इसे अपना बना लिया है।”


