TRENDING TAGS :
Mirzapur The Movie Runtime: बाप रे! 3 घंटे से ज्यादा लंबी मिर्जापुर द मूवी, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी
Mirzapur The Movie: मिर्जापुर द मूवी को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है, आइए जानते हैं फिल्म का रनटाइम कितना होगा।
Mirzapur The Movie Runtime
Mirzapur The Movie Runtime: मिर्जापुर: द मूवी का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। बता दें कि मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर जब से सामने आया है, उसके बाद से दर्शक इस फिल्म को लेकर बहुत अधिक एक्साइटेड हैं। वहीं इसी बीच फिल्म के रनटाइम से जुड़ी जानकारी भी मिल गई थी, साथ ही यह भी पता चल चुका है कि मिर्जापुर द मूवी को सेंसर बोर्ड द्वारा कौन सा सर्टिफिकेट मिला।
मिर्जापुर द मूवी को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी
मिर्जापुर द मूवी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिल गई, जी हां! इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा ए सर्टिफिकेट मिला है, फिल्म को 29 अगस्त को सेंसर बोर्ड द्वारा पास किया गया।
मिर्जापुर द मूवी का रनटाइम
मिर्जापुर द मूवी बेहद लंबी होने वाली है, जी हां! ये फिल्म "धुरंधर" और "एनिमल" की राह पर निकल पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का रनटाइम पूरे 197 मिनट 19 सेकंड है, यानी कि लगभग 3 घंटे 17 मिनट लंबी फिल्म होने वाली है।
मिर्जापुर: द मूवी की स्टार कास्ट
"मिर्जापुर: द मूवी" फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में हैं। इतने बेहतरीन कलाकारों को एकसाथ बड़े पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
कब रिलीज होगी फिल्म
मिर्जापुर: द मूवी एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। ये फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर हिंदी के साथ ही तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी।


