Mirzapur The Movie Song: वारून फॉरएवर’ के लिए ओरिजिनल सिंगर रोमी एक बार फिर लौटे

Mirzapur The Movie Song: मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘वारून फॉरएवर’ का नया पोस्टर हुआ आउट, श्रेया घोषाल और रोमी की आवाज में दिखेगा नया अंदाज

Shikha Tiwari
Published on: 17 Aug 2026 9:15 AM IST (Updated on: 17 Aug 2026 9:15 AM IST)
Mirzapur The Movie Song
X

Mirzapur The Movie Vaarun Forever Song Poster Out (Image Credit- Social Media)

Mirzapur The Movie Song: एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के अपकमिंग गाने ‘वारून फॉरएवर’ के दो नए पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पहली बार गाने की विजुअल दुनिया की झलक देखने को मिल रही है, जिससे ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की इस बहुप्रतीक्षित थिएट्रिकल फिल्म के नए म्यूजिकल ट्रैक को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

मिर्ज़ापुर द मूवी का नया गाना (Mirzapur The Movie Song Vaarun Forever)-

यह गाना फ्रेंचाइजी के सबसे पसंद किए जाने वाले और यादगार गानों में से एक ‘वारून’ का नया वर्जन है। साल 2020 में रिलीज हुआ यह सोलफुल ट्रैक ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का अहम हिस्सा बन गया था और आज भी फैंस के बीच इसकी खास जगह है। ओरिजिनल गाने को रोमी ने गाया था, इसका म्यूजिक आनंद भास्कर ने दिया था और बोल गिन्नी दीवान ने लिखे थे।

‘वारून फॉरएवर’ के लिए ओरिजिनल सिंगर रोमी एक बार फिर लौटे हैं और इस बार उनके साथ श्रेया घोषाल की दमदार आवाज भी सुनने को मिलेगी। आनंद भास्कर और गिन्नी दीवान भी इस नए वर्जन के लिए वापस आए हैं। उन्होंने ओरिजिनल गाने की रूह को बरकरार रखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए इसे एक नया म्यूजिकल अंदाज दिया है।

https://www.instagram.com/p/DcF2XRilMFu/?igsh=MW55aXd5bzR1ODh4bw==&igsi=MW55aXd5bzR1ODh4bw==

दोनों पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद ‘वारून फॉरएवर’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। यह गाना 18 अगस्त को रिलीज होने वाला है। फैंस के पसंदीदा गाने की नए अंदाज में वापसी के साथ यह ट्रैक फ्रेंचाइजी की पुरानी यादों और नए म्यूजिकल एक्सपीरियंस को एक साथ लेकर आएगा, क्योंकि ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story