Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को क्या हुआ? अस्पताल से वायरल तस्वीर देख फैंस परेशान

Mithun Chakraborty: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की अस्पताल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं, जिसे देख फैंस परेशान हो उठे हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Aug 2026 6:39 PM IST
Mithun Chakraborty Hospitalized
X

Mithun Chakraborty Hospitalized

Mithun Chakraborty Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसे देख उनके फैंस परेशान हो उठे हैं, क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती की ये तस्वीरें अस्पताल की हैं। जी हां! तस्वीरों में मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं, उन्हें इस हालत में देख फैंस परेशान तो हो ही उठे हैं, साथ ही वो सब यह भी सवाल कर रहें हैं कि आखिर मिथुन चक्रवर्ती को हुआ क्या है? तो आइए हम आपको बताते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती को क्या हुआ

सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती की जो तस्वीरें वायरल हो रही है, उसमें दिग्गज अभिनेता अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं, उनके राइट हैंड में प्लास्टर लगा हुआ भी नजर आ रहा है, मिथुन की ऐसी हालत देख फैंस टेंशन में आ गए, वहीं अब यदि हम आपको बताएं कि मिथुन चक्रवर्ती को हुआ क्या है, तो दरअसल अभिनेता अस्पताल में हाथ में चोट लगने की वजह से एडमिट हैं, जी हां! हाथ में चोट लगने की वजह से उन्हें कोलकाता के बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके दाहिने हाथ में गुरुवार को छोटा सा ऑपरेशन भी किया गया, जो सफल रहा। फिलहाल! फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती ठीक हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।

मिथुन चक्रवर्ती का हाल चाल लेने बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचें, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ से जुड़ी अपडेट भी दी। शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "कल रात मिथुन चक्रवर्ती का एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ, उन्होंने मुझे और सामिक भट्टाचार्य को इसके बारे में बताया था, वह नहीं चाहते थे कि यह बात सार्वजनिक हो। अच्छी बात यह है कि ऑपरेशन सफल रहा और मिथुन दा अब पूरी तरह ठीक हैं और उनकी हालत बिल्कुल नॉर्मल है और जल्द उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।"

मिथुन चक्रवर्ती अपकमिंग फिल्में

मिथुन चक्रवर्ती 76 साल के हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो लगातार काम कर रहें हैं, आने वाले समय में उनकी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों पर धमाका करने वाली हैं। जी हां! 14 अगस्त को उनकी फिल्म "बंटवारा 1947" रिलीज होने जा रही है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य किरदारों में हैं। इसके अलावा इसी साल उनकी एक और फिल्म जेलर 2 भी रिलीज होगी, जो रजनीकांत की फिल्म है। रिपोर्ट की मानें तो रजनीकांत की इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती विलेन का रोल अदा करने वाले हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story