TRENDING TAGS :
Drishyam 3 Runtime मोहनलाल की दृश्यम 3 कितनी लंबी? सेंसर बोर्ड ने लगाए कितने कट, जानिए यहां
Mohanlal Drishyam Runtime: मोहनलाल की दृश्यम 3 कितनी घंटे लंबी होगी और फिल्म में सेंसर बोर्ड द्वारा कितने कट लगाए गए हैं, आइए जानते हैं।
Mohanlal Drishyam 3 Runtime
Mohanlal Drishyam 3 Runtime: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन रहा गया है, दर्शकों की उत्सुकता एकदम हाई लेवल पर पहुंच गई है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने महज एडवांस बुकिंग में ही 20 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है, जिससे साफ है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर इतिहास रचने वाली है। वहीं अब इन सबके बीच फिल्म का Runtime भी सामने आ गया है, आइए जानते हैं फिल्म कितने घंटे की होने वाली है।
दृश्यम 3 का Runtime
मोहनलाल की दृश्यम 3 की सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है, जी हां! CBFC यानी सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को 'U/A' 13+ का सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी इस इस फिल्म को 13 साल की उम्र से अधिक बच्चे देख सकेंगे। इसी के साथ ही दिलचस्प बात तो यह है कि CBFC द्वारा फिल्म में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं और न ही सीन्स में बड़े कट लगाए गए है, बस FU*K शब्द को म्यूट करने को कहा गया है। इस छोटे से बदलाव के बाद दृश्यम 3 का टोटल रनटाइम 156 मिनट यानी कि 2 घंटे 36 मिनट का है।
मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज़ से पहले छाई
मोहनलाल की दृश्यम 3 (Drishyam 3 Advance Booking) ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है, जी हां! फिल्म ने प्री टिकट सेल में ही करोड़ों का कलेक्शन कर डाला है। हर दिन के साथ कलेक्शन भी बढ़ता जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 20 करोड़ (Drishyam 3 Prediction) से अधिक कमाई अभी से कर चुकी है, इन आंकड़ों से ही साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच कितना जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
दृश्यम 3 स्टार कास्ट
मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म श्यम 3 में उनके साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी और वीना नंदकुमार जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे। दृश्यम 3 की कहानी दृश्यम 2 के बाद से आगे बढ़ेगी। मलयालम फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) के निर्देशक जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) हैं, उन्होंने 2013 की फिल्म दृश्यम और इसके बाद इसका सीक्वल 'दृश्यम 2' (2021) दोनों का निर्देशन किया है, और अब उनके द्वारा ही मोहनलाल की इस सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट (Drishyam 3) का निर्देशन किया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि दृश्यम 3 को बॉक्स ऑफिस पर कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी, उम्मीद तो यही है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म इतिहास रच सकती है।


