Drishyam 3 First Review: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर हर मोड़ पर नया खतरा, जाने कैसी है दृश्यम 3

Drishyam 3 Review In Hindi: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 कल रिलीज होगी सिनेमाघरों में, चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 20 May 2026 5:04 PM IST (Updated on: 20 May 2026 10:08 PM IST)
Mohanlal Movie Drishyam 3 First Review In Hindi
X

Mohanlal Movie Drishyam 3 First Review (Image Credit- Social Media)

Drishyam 3 First Review: मोहनलाल साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार में से हैं। उनकी फिल्म Drishyam अब केवल एक फिल्म ही नहीं बल्कि एक फ्रैंचाइजी भी बन गई है। Drishyam की शुरूआत कोविड के समय में हुई थी। जिसके बाद मलयालम फिल्म Drishyam का हिंदी में रीमेक बना जिसमें मुख्य किरदार में अजय देवगन नजर आए थे। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं मोहनलाल ने Drishyam 2 बनाया जोकि मलयालम में तो सुपर-डुपर हिट रही थी। जिसके बाद अजय देवगन ने इसे भी हिंदी में बनाया था। तो वहीं इसके बाद मोहनलाल Drishyam 3 लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस बार मलयालम फिल्म की और हिंदी फिल्म की कहानी दोनों अलग-अलग होगी। मलयालम फिल्म Drishyam 3 कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चलिए जानते हैं Drishyam 3 कैसी है।

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 रिव्यू (Mohanlal Movie Drishyam 3 First Review In Hindi)-

Drishyam 3 में सेंसर बोर्ड ने ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही फिल्म को UA13+ सर्टिफिकेट जारी किया है। Drishyam 3 में अपराध, हत्या के रहस्य और पारिवारिक भावनाओं को देखते हुए फिल्म को 13 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग बिना किसी आपत्ति के इस फिल्म को देख सकते हैं। और इससे कम आयु लोग इस फिल्म को माता-पिता के साथ देख सकते हैं। Drishyam 3 के रनटाइम की बात करें तो फिल्म की रनटाइम 2 घंटे 39 मिनट है।

Drishyam 3 फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो, फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी। जहाँ पर Drishyam 2 की कहानी को खत्म किया गया था। एक साधारण परिवार के जॉर्ज कुट्टी जिसका किरदार मोहनलाल निभा रहे हैं। उनकी पत्नी रानी जिनका किरदार मीना निभा रही हैं। उनकी दो बेटियाँ अंजू जिनका किरदार अंसीबा हासन निभा रही हैं। दूसरी बेटी अनु जिनका किरदार एस्थर अनिल निभा रहे हैं। ये पूरी फिल्म इन चारों के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। Drishyam 3 एक सस्पेंस क्राइम ड्रामा है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे जॉर्ज कुट्टी ने अतीत में कानून की खामियों का फायदा उठाकर अपने परिवार को एक अप्रत्याशित हत्या के मामले से बचाया था। और वो पुलिस से बच निकला था। क्योंकि पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। लेकिन अब जाकर Drishyam 3 में पुलिस को कुछ तो ऐसा पता चला है, जिसकी वजह है जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी में एक नई मुसीबत आने वाली है। आशा सरथ, सिद्दीकी, मुरली गोपी और अन्य कलाकारों ने फिल्म में छोटी भूमिकाओं में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

तो वहीं दृश्यम 3 का ट्रेलर देखकर लगा कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कुछ नया देखने को मिलने वाला है। तो वहीं दृश्यम 3 का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि इस बार दृश्यम 3 की कहानी में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कहानी रहस्यों से भरा हुआ है। फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है। ये तो कल ही पता चलेगा, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। और दर्शकों द्वारा फिल्म को लेकर रिव्यू दिया जाएगा।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story