Mohanlal New Film: मोहनलाल की नई फिल्म का ऐलान, जानिए क्या होगी कहानी?

Mohanlal New Film: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, जिसका टाइटल "ऑपरेशन गंगा" है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Sept 2026 1:30 PM IST
Mohanlal New Film Operation Ganga
X

Mohanlal New Film Operation Ganga

Mohanlal New Film: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल एक के बाद एक अपनी धमाकेदार फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं, वहीं आज उन्होंने फिर अपनी नई फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है, साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया। मोहनलाल की नई फिल्म का टाइटल "ऑपरेशन गंगा" है, जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट बन गई है। आइए जानते हैं फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में भी।

मोहनलाल की नई फिल्म ऑपरेशन गंगा

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने जब से अपनी नई फिल्म 'L367' की अनाउंसमेंट की थी, तभी से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, वहीं आज उन्होंने इस फिल्म का टाइटल भी रिवील कर दिया, साथ ही फिल्म के कलाकारों के बारे में भी जानकारी दी। मोहनलाल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर L367 का टाइटल रिवील करते हुए बताया कि फिल्म का टाइटल ऑपरेशन गंगा है। मोहनलाल द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर फैंस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहें हैं।

ऑपरेशन गंगा की स्टार कास्ट

मोहनलाल की फिल्म ऑपरेशन गंगा के कलाकारों के बारे में बताएं तो इसमें बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन, भाग्यश्री भोरसे और पार्थिबन भी नजर आएंगे। वहीं शाश्वत सचदेव म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं, जबकि टेक्निकल टीम में 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' के लिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक हैं।

ऑपरेशन गंगा की कहानी

मोहनलाल की फिल्म ऑपरेशन गंगा की कहानी के बारे में बताएं तो इसकी कहानी रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को अपने देश वापस लाने पर आधारित होंगी। यूक्रेन में फंसे हुए लोगों में सबसे ज्यादा छात्र और कुछ वहां रहने वाले लोग थे और उन्हीं की वापसी के लिए इस अभियान को चलाया गया था। बताते चलें कि इस फिल्म को विष्णु मोहन निर्देशित करेंगे, जो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। इस फिल्म को गोकुलम गोपालन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जो कब तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story