TRENDING TAGS :
Bigg Boss Contestants: बिग बॉस के इतिहास के वो बवाली कंटेस्टेंट्स, जिन्होंने पार की थी सारी हदें
Bigg Boss Controversial Contestants: बिग बॉस सीजन 20 का ग्रैंड आगाज आज से होने जा रहा है, आइए जानते हैं बिग बॉस के इतिहास में ऐसे कौन से कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्होंने घर में सारी हदें पार कर दी।
Bigg Boss Most Controversial Contestants
Bigg Boss Most Controversial Contestants: बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर यानी कि आज से होने जा रहा है, सिर्फ कुछ घंटे बचे हुए हैं, दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखते बन रही है, अब हर किसी को इंतजार है तो रात के 9 बजने का। बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसके हर सीजन का इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से करते हैं, इस सीजन ने भी अभी से ही क्रेज बना लिया है। बिग बॉस का घर जितना अपने ग्लैमर और एंटरटेनमेंट के लिए जाना जाता है, उतना ही यहां होने वाले विवादों के लिए भी सुर्खियों में रहता है, महज छोटी-छोटी बातों में कंटेस्टेंट्स आपस में बुरी तरह भिड़ जाते हैं, जैसा कि बिग बॉस के 19 सीज़न आ चुके हैं, इतने सीजन में कुछ ऐसे बवाली कंटेस्टेंट्स आए थे, जिन्हें दर्शक कभी नहीं भूल सकते, जी हां! उन्होंने बिग बॉस के घर में सारी हदें पार कर दी थी, आइए जानते हैं उनके नाम।
बिग बॉस के अब तक के सबसे बवाली कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस के अब तक सीजन्स में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी रहे हैं, जिनके व्यवहार और कारनामों ने खूब हंगामा मचाया, जिसमें से कुछ को तो सलमान खान ने तुरंत ही बाहर कर दिया था, यहां देखें नाम -
डॉली बिंद्रा
बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंट की बात हो और डॉली बिंद्रा का नाम दिमाग में न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। बता दें कि डॉली बिंद्रा, टीवी शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा थीं। बिग बॉस सीजन 4 में डॉली बिंद्रा ने खूब बवाल मचाया था, वे अक्सर चीखती- चिल्लाती नजर आती थीं, घरवालों से खूब झगड़ी थीं। उनका मनोज तिवारी संग झगड़ा उस सीजन का कभी न भूल पाने का वाला झगड़ा है। डॉली और मनोज के बीच लड़ाई अंडे की वजह से शुरू हुई थी, बात इतनी बढ़ गई थी कि हाथापाई भी शुरू हो गई थी।
राखी सावंत
राखी सावंत को बिग बॉस मटेरियल कहा जाता है, वे जब भी बिग बॉस के घर में जाती हैं, दर्शकों को उनका बेबाक अंदाज बेहद पसंद आता है। राखी सावंत बिग बॉस के कई सीजन का हिस्सा रह चुकीं हैं, हालांकि वे बिग बॉस के फर्स्ट सीजन का भी हिस्सा बनीं थीं। बिग बॉस के पहले सीजन में ही दोनों के बीच जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिली थी। दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थीं और उनकी लड़ाइयों ने शो की टीआरपी बढ़ाने में बड़ा रोल निभाया था।
स्वामी ओम
स्वामी ओम बिग बॉस के अब तक के सीजन के सबसे विवादित कंटेस्टेंट मानें जाते हैं, उन्होंने बिग बॉस के घर में सारी हदें पार कर दी थी। स्वामी ओम बिग बॉस सीजन 10 का हिस्सा थे, जहां उन्होंने एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स बानी जे और रोहन मेहरा पर अपना पेशाब फेंक दिया था। इस बेहद शर्मनाक हरकत के बाद शो के मेकर्स और होस्ट सलमान खान ने उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दिया था।
अरमान कोहली
अरमान कोहली बिग बॉस सीजन 7 में नजर आए थे, वे भी बिग बॉस के अब तक के सीजन के सबसे विवादित कंटेस्टेंट माने जाते हैं, शो के दौरान कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने अरमान पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया था, जिसके चलते उन्हें घर के अंदर से ही गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
पूजा मिश्रा
पूजा मिश्रा बिग बॉस सीजन 11 में नजर आईं थीं, उन्होंने पहले ही दिन से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी, पूजा मिश्रा की सोनाली नागराणी संग गंदी बहस हो गई थी, उनका बोला गया डायलॉग "पूजा, व्हाट इज दिस बिहेवियर?" आज भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है और इस पर खूब मीम बनाया जाता है। पूजा अपने इसी बर्ताव के चलते शो से बाहर हो गईं थीं, उन्होंने सिद्धार्थ भारद्वाज संग हाथापाई की थी, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत ही घर से बाहर कर दिया गया था।
प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा बिग बॉस सीजन 10 में नजर आईं थीं, उन्होंने शो में खूब हंगामा और बदतमीजी की थी। सलमान ने उन्हें शो से बाहर निकाला था और चैनल को चेतावनी दी कि अगर प्रियंका कभी बिग बॉस या कलर्स में आईं तो वो चैनल संग काम नहीं करेंगे। बिग बॉस के बाद प्रियंका लाइमलाइट से गायब ही हो गईं।
कमाल राशिद खान
बिग बॉस सीजन 3 में कमाल राशिद खान यानी KRK का नाम सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स में लिया जाता है। सीजन 3 में उनका गुस्सा कई बार देखने को मिला। एक टास्क के दौरान उन्होंने शमिता शेट्टी की तरफ बोतल फेंकी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि उन्हें शो से एक झटके में बाहर कर दिया गया था।
आसिम रियाज-सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की दोस्ती और दुश्मनी ने शो को सबसे पॉपुलर बना दिया था, आज भी बिग बॉस लवर्स से पूछो कि उनका फेवरेट सीज़न कौन का है, तो दर्शक बिग बॉस 13 ही बताते हैं। बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बिग बॉस में इनके बीच की दुश्मनी देखने लायक थी।
इमाम सिद्दीकी
इमाम सिद्दीकी रियलिटी शो बिग बॉस के इतिहास के सबसे चर्चित, अनोखे और विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक माने जाते हैं। इमाम सिद्दीकी ने बिग बॉस सीजन 6 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। शो के दौरान सलमान खान के साथ बहस करते हुए इमाम ने उन्हें "टाइम आउट" का इशारा कर दिया था, जिससे सलमान खान बेहद नाराज हो गए थे और उन्होंने इमाम की जमकर क्लास लगाई थी।


