TRENDING TAGS :
बहन बनी बेगम! Mr Faisu ने बहन संग किया निकाह? वेडिंग तस्वीरें देख भड़के लोग
Mr Faisu Wedding Photos: फेमस यूट्यूबर मिस्टर फैजू आखिरकार 10 अक्टूबर को शादी के बंधन बंध चुके हैं, वहीं शादी की तस्वीरें देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है, आइए जानते हैं क्यों।
Mr Faisu Wedding Photos
Mr Faisu Wedding Photos: जाने माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मिस्टर फैजू लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों मे हैं, कुछ दिनों पहले ही उनके वेडिंग कार्ड की तस्वीरें वायरल हुईं थीं, वहीं अब मिस्टर फैजू शादी के बंधन में बंध चुके हैं और उन्होंने अपनी बेगम को भी दुनिया से रूबरू करवाया। फैजू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने निकाह की तस्वीरें साझा की, जिसे देख फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहें हैं, लेकिन साथ ही कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया, आइए जानते हैं क्यों।
मिस्टर फैजू ने बहन से किया निकाह?
10 अक्टूबर को फैजू ने मदीना में अल्लाह के सामने तान्या से निकाह किया, फैजू और तान्या की ड्रीमी वेडिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है, अपने खास दिन पर फैजू ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं उनकी वाइफ तान्या ऑफ व्हाइट शरारा पर रेड कलर का दुप्पटा पहने दिखीं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। फैजू और तान्या की वेडिंग तस्वीरें सामने आने के बाद यही चर्चा हो रही है कि आखिर तान्या हैं कौन? और करती क्या हैं!
बता दें कि तान्या का पूरा नाम निखत फातिमा है, लोग उन्हें प्यार से तान्या कहते हैं। सिर्फ यही नहीं! सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कि तान्या मिस्टर फैजू की दूर की फूफी की बेटी है, रिश्ते में तान्या मिस्टर फैजू की बहन लगती हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि दोनों का परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानता है। ऐसे में जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर फैली कि तान्या मिस्टर फैजू की फूफी की बेटी हैं, वैसे ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, "इसने बहन को ही बेगम बना लिया।" दूसरे ने लिखा, "ज़ालिम वाली हरकत की है।" तीसरे ने लिखा, "दीदी बनी बीवी।" चौथे ने लिखा, "जन्नत को धोखा देकर बहन से शादी कर ली।" इसी तरह यूजर्स फैजू को बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर लोग जन्नत को धोखा देने के लिए भी फैजू की आलोचना कर रहें हैं। याद दिला दें कि फैजल शेख और जन्नत जुबेर लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, हालांकि इन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन जिस तरह दोनों को एक साथ देखा जाता था, उससे इनके रिश्ते पर पक्की मुहर लग चुकी थी, लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया, ब्रेकअप की वजह अब तक सामने नहीं आई, दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।


