Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का पहला खिलाड़ी होगा ये ?

Bigg Boss 20 Start Date: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द ही वापसी कर रहा है, चलिए जानते हैं कि ये शो कब से शुरू होगा और पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कौन है।

Shivani Tiwari
Published on: 26 May 2026 3:37 PM IST
Bigg Boss 20 Contestants
X

Bigg Boss 20 Contestants

Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला मोस्ट लव्ड कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन यानी कि बिग बॉस 20 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है, जी हां! टीवी गलियारों में बिग बॉस 20 की चर्चाएं होने लगी हैं, अब तो बिग बॉस 20 से जुड़ी तरह-तरह की अपडेट आना भी शुरू हो चुकी है, जिसे सुन ऑडियंस एक्साइटेड हो जा रही है। वहीं अब बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहे पहले खिलाड़ी का नाम रिवील हो चुका है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

बिग बॉस 20 का पहला कंफर्म खिलाड़ी

बिग बॉस 20 को लेकर जब से खबरें आईं हैं कि ये शो जल्द ही वापसी करने वाला है, तभी से शो से जुड़ी एक से एक दिलचस्प अपडेट आ रही है, वहीं अब पहले खिलाड़ी का नाम भी रिवील हो चुका है। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि गुल्लू बिग बॉस 20 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं। जी हां! वही गुल्लू जिन्होंने हाल ही में MTV Splitsvilla Season 16 की ट्रॉफी जीती।


बता दें कि गुल्लू का रियल नाम कुशल तंवर है, लेकिन वे अपने फैंस के बीच गुल्लू के नाम से मशहूर हैं, वे रियलिटी शो Splitsvilla के विनर बन चुके हैं और इसके पहले उन्होंने एक और रियलिटी शो रोडीज की भी ट्रॉफी अपने नाम की थी, और अब सुनने में आ रहा है कि गुल्लू बिग बॉस 20 का भी हिस्सा बनेंगे, गुल्लू की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, यदि वे बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें उनके फैंस से फुल सपोर्ट मिलने वाला है और ऐसे में बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे अन्य खिलाड़ियों के लिए गुल्लू एक बड़ा कम्पटीशन होंगे।

कब से शुरू हो सकता है बिग बॉस 20

बिग बॉस 20 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है, सुनने में आ रहा है कि इस बार बिग बॉस थोड़ा जल्दी शुरू होगा। सोर्सेज की मानें तो बिग बॉस सीजन 20 अगस्त या फिर सितंबर तक ऑन स्क्रीन हो सकता है। वहीं गुल्लू के साथ एक और नाम की खूब चर्चा हो रही है, जो रिद्धिमा गुप्ता हैं। हालांकि गुल्लू और रिद्धिमा गुप्ता दोनों के नाम को लेकर ऑफशियल कन्फर्मेशन नहीं मिली है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story