TRENDING TAGS :
Munawar Faruqui ने अपनी न्यू बॉर्न का रखा प्यारा नाम Barirah, जानिए मीनिंग
Munawar Faruqui Baby Girl Name: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला हाल ही में एक बेबी गर्ल के पैरेंट्स बनें हैं, जिसका नाम भी कपल ने रिवील कर दिया है।
Munawar Faruqui Baby Girl (Photo- Social Media)
Munawar Faruqui Baby Girl Name: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हाल ही में एक बेबी गर्ल के पिता बनें, उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला ने कुछ दिनों पहले ही बेबी गर्ल को जन्म दिया। मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui Baby Girl) ने खुद इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था, वहीं अब मुनव्वर और महजबीन ने अपनी बेबी गर्ल का नाम भी रिवील कर दिया, आइए जानते हैं मुनव्वर ने अपनी नन्ही प्रिंसेस का नाम क्या रखा है और उसका मतलब क्या है।
मुनव्वर फारुकी बेबी गर्ल का नाम (Munawar Faruqui Baby Girl Name Meaning)
मुनव्वर फारुकी और महजबीन कोटवाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल का नाम रिवील कर दिया, बता दें कि कपल ने अपनी बेबी गर्ल का वेलकम बेहद ही ग्रैंड अंदाज में किया, गुब्बारों और केक के साथ जश्न मनाते हुए बेबी गर्ल का नाम रिवील किया गया। मुनव्वर की पत्नी महजबीन ने नामकरण सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, इसके साथ उन्होंने नाम का ऐलान किया।
महजबीन ने अपने पोस्ट में लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह, 1/5/2026 को हमें एक प्यारी बेटी का आशीर्वाद मिला.... जिसका नाम हमने रखा है बरिराह मुनव्वर फारूकी (Barirah Munawar Faruqui) ... जो पवित्रता, सद्गुण और धार्मिकता की सुंदर छवि है। अल्लाह उसे मजबूत ईमान से नवाज़ें और उसके जीवन को अनंत बरकत और रहमत से भर दें। आमीन।" अब यदि आपको Barirah का मतलब बताएं तो इसका अर्थ वफादार, दयालु और धार्मिक होता है।
मुनव्वर फारुकी ने दी थी खुशखबरी (Munawar Faruqui Baby Girl Photo)
मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेबी गर्ल आने की खुशखबरी साझा की थी, मुनव्वर फारुकी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, "घर बरकत आई... ब्लेस्ड... दुआ में खास याद रखें।" मुनव्वर फारुकी ने जैसे ही ऐलान किया था कि वे एक बार फिर पिता बन गए हैं, फैंस और सेलेब्स द्वारा उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिली थी। बताते चलें कि मुनव्वर फारुकी तीन बच्चों के पिता बन गए हैं, मुनव्वर का उनकी पहली पत्नी से एक बेटा है, वहीं उनकी पत्नी का पहले पति से एक बेटी है, ये दोनों ही बच्चे मुनव्वर और महजबीन के साथ रहते हैं और अब मुनव्वर और महजबीन की एक बेटी है, जिसका नाम Barirah है।


