TRENDING TAGS :
Munawar Vs Scout OP: मुनव्वर फारूकी ने उड़ाई गेमर स्काउट ओपी की खिल्ली, देखें
Munawar Faruqui On Scout OP: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस 20 फेम स्काउट मेरा पर तंज कसा, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Munawar Faruqui On Scout OP
Munawar Faruqui On Scout OP: बिग बॉस 20 के घर में आए दिन बवाल और बहसबाजी देखने को मिल रही है, लगभग सभी कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाए हुए हैं, इन सबके बीच बिग बॉस के घर के दो कंटेस्टेंट्स का रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जी हां! हम बात कर रहें हैं स्काउट ओपी और लव गिल की। स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि ये दोनों अपने रिश्ते को भाई-बहन का टैग देते हैं, लेकिन हरकतें बिल्कुल कपल वाली है, ऐसे में अब कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी इन दोनों का जमकर मजाक उड़ाया, आइए बताते हैं मुनव्वर ने क्या कुछ कहा है।
मुनव्वर फारूकी ने उड़ाया स्काउट ओपी का मजाक
बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर कई सवाल उठ रहें हैं, लव गिल और स्काउट ओपी घर में जिस तरह एक दूसरे संग हरकतें करते दिख रहें हैं, उसे देख बाहरी दुनिया में बस यही सवाल उठ रहा है कि ये रिश्ते को क्या नाम देना है, क्योंकि दोनों तो भाई-बहन का रिश्ता बताते हैं, लेकिन हरकतें कुछ और बयां करती हैं। स्काउट ओपी घर में कभी लव गिल का पैर दबाते नजर आते हैं तो कभी लव गिल का हाथ, पिछले कुछ दिनों से यही देखने को मिल रहा है, स्काउट ओपी की इसी हरकत पर बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी ने तंज कसा।
मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपना एक वीडियो शेयर किया और स्काउट ओपी की खिल्ली उड़ाते हुए कहा, "मेरे हाथ पैर इतने दर्द कर रहें हैं न, बस कोई मेरा हाथ पैर दबाने वाला मिल जाए, मजा ही आ जाए। कोई दिन रात, सुबह शाम बस हाथ और पैर दबा दे। इतना कहकर मुनव्वर फारूकी जोर से हंसने लग जाते हैं, और अंत में कहते हैं - पागल हो गया है भाई।
मुनव्वर फारूकी का स्काउट ओपी का खिल्ली उड़ाने वाला वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहें हैं, सभी मुनव्वर की बात सुन ठहाके लगातार हंस रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुनव्वर भाई ये बेस्ट था।" दूसरे ने लिखा, "मुनव्वर भाई सब समझ आ रहा, कहीं पे निगाहें कहीं पर निशाना।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "मुनव्वर की रोस्टिंग स्किल्स को कोई बीट नहीं कर सकता।"


