Mushtaq Khan के अपहरण की खौफनाक कहानी, फिरौती की मांग और प्रताड़ना के बाद ऐसे भागकर बचाई जान

Mushtaq Khan Story: मुश्ताक खान जब एक फर्जी इवेंट के चक्कर में बड़ी मुसीबत में फंस गए थे, आइए जानते हैं विस्तार से।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Sept 2026 9:24 PM IST
Mushtaq Khan Story
X

Mushtaq Khan Story 

Mushtaq Khan Story: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Mushtaq Khan अब हमारे बीच नहीं रहे, अपनी बेहतरी अदाकारी के जरिए उन्होंने चार दशकों से अधिक तक लोगों का मनोरंजन किया, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए उन्होंने 24 सितंबर 2026 को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मुश्ताक खान के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता मुश्ताक खान एक बार ऐसी मुश्किल में फंस गए थे कि इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, दरअसल फर्जी इवेंट के बहाने उन्हें किडनैप कर लिया गया था, आइए उनकी अपहरण की घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जब फर्जी इवेंट के बहाने किडनैप हुए थे मुश्ताक़ खान

अभिनेता Mushtaq Khan के साथ नवंबर 2024 में हुई किडनैपिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दरअसल अभिनेता को एक फर्जी इवेंट के बहाने दिल्ली बुलाया गया और उन्हें अगवा कर उत्तर प्रदेश के बिजनौर ले जाया गया था। हुआ कुछ यूं था कि एक शख्स ने खुद को इवेंट ऑर्गनाइजर बताते हुए अभिनेता को मेरठ में होने वाले एक इवेंट में शामिल होने के लिए इनवाइट किया था। सिर्फ यही नहीं! मुश्ताक खान को एडवांस के तौर पर 25 हजार रुपए भी दिए और दिल्ली की फ्लाइट टिकट भी भेजी गई। जब एक्टर दिल्ली पहुंचे, वहां एक कैब उन्हें लेने आई। इसके बाद रास्ते में उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें भी एहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है, लेकिन तब तक मामला हाथ से निकल चुका था, आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाकर चुप रहने को कहा और फिर एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।


किडनैपर ने मांगी थी फिरौती

किडनैपर द्वारा अभिनेता मुश्ताक खान से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद मुश्ताक खान के बैंक अकाउंट से करीब 2.2 लाख रुपए निकाले भी गए। आरोपियों ने मुश्ताक खान को करीब 12 घंटे तक प्रताड़ित किया था।


किडनैपर के चंगुल से कैसे बाहर आए मुश्ताक खान

मुश्ताक खान किडनैपर के चंगुल से भागने में कामयाब रहे थे, वापस आकर उन्होंने सारी आपबीती सुनाई थी, मुश्ताक खान ने बताया था कि उन्हें किडनैप करने वाले आरोपी शराब पीकर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां से भागने का मौका मिल गया था। वहां से भागकर मुश्ताक खान पास की एक मस्जिद में गए, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनके परिवार से संपर्क कराया, और फिर वह सुरक्षित घर लौटे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story