TRENDING TAGS :
Naagin 8 Cast: नागिन 8 में हुई बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की एंट्री, निभाएंगी पॉवरफुल रोल
Naagin Seson 8 Cast: एकता कपूर के नागिन सीजन 8 की कास्ट को लेकर आया अपडेट, बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट को मिला अहम रोल
Naagin 8 Cast Shrutika Arjun (Image Credit- Social Media)
Naagin 8 Cast: एकता कपूर का सबसे प्रसिद्ध टीवी सीरियल नागिन जिसके अबतक कुल 7 सीजन आ चुके हैं। अब जाकर नागिन का 8वॉ सीजन आने वाला है। जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। बता दे कि नागिन सीजन 8 के बारे में एकता कपूर ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो जारी करके जानकारी दी थी कि वो नागिन 7 के बाद 8वें सीजन पर विचार कर रही हैं। लेकिन 8 नबंर लकी नहीं है। तो वहीं वो नागिन 9 या फिर नागिन 7 2.0 लेकर आएंगी। तो वहीं इन सबके बीच नागिन सीजन 8 की कास्ट पर अपडेट आना शुरू हो गया है।
नागिन सीजन 8 की कास्ट पर आया अपडेट (Naagin Season 8 Cast Joins Shrutika Arjun)-
नागिन सीजन 8 के बारे में हर रोज एकता कपूर किसी ना किसी प्रकार की जानकारी शेयर कर रही हैं। तो वहीं नागिन सीजन 8 को लेकर जबसे अपडेट आया है। उस समय से हर कोई नागिन सीजन 8 की कास्ट के बारे में जानना चाहते हैं। टेलीविज़न एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन, जिन्होंने बिग बॉस 18 में अपने काम से काफी ध्यान खींचा था, खबर है कि छोटे पर्दे पर एक रोमांचक वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर की पॉपुलर सुपरनैचुरल फ्रैंचाइज़ी नागिन में एक दिलचस्प और दमदार रोल में शामिल हो सकती हैं।
हालांकि एक्ट्रेस या शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन लेटेस्ट चर्चा ने टेलीविज़न ऑडियंस के बीच पहले ही उत्सुकता पैदा कर दी है। प्रोडक्शन से जुड़े रिपोर्ट के अनुसार, श्रुतिका अर्जुन के एकता कपूर की नागिन का हिस्सा होने की उम्मीद है। सोर्स ने कथित तौर पर बताया कि एक्ट्रेस एक प्रभावशाली किरदार में दिखेंगी जो कहानी में एक नया ट्विस्ट ला सकती है। सोर्स ने शेयर किया, “श्रुतिका अर्जुन एकता कपूर की नागिन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। वह एक बहुत ही प्रभावशाली रोल में दिखेंगी, और ऑडियंस को एक सरप्राइज मिलेगा।


