TRENDING TAGS :
Naagin 8 Promo: नागिन 7 के आखिरी एपिसोड के साथ ही नागिन 8 का फर्स्ट लुक आया सामने, देखें
Naagin 8 Teaser : नागिन सीजन 7 के खतम होते ही दर्शकों को देखने को मिली, नागिन सीजन 8 की पहली झलक
Naagin 8 Promo (Image Credit- Social Media)
Naagin 8 Update: नागिन सीजन 7 जिसका इंतजार दर्शक दो सालो से कर रहे थे। बिग बॉस 19 के फिनाले में एकता कपूर ने अपनी नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी का फर्स्ट लुक रिवील किया था। काफी समय से ये इंतजार था कि नागिन सीजन 7 में नागिन कौन है। तो वही अब जाकर नागिन सीजन 7 का आखिरी एपिसोड आ चुका है। इसके साथ ही दर्शकों को नागिन 8 की पहली झलक देखने को मिली है।
नागिन सीजन 8 का प्रोमो (Naagin Season 8 Promo)-
नागिन सीजन 7 का आज आखिरी एपिसोड आया है। जिसका दर्शको को काफ़ी समय से से इंतजार था। इस एपिसोड में अनीता हसनंदानी कनिका मान का साथ देती हुई नजर आई, जिन्होंने ड्रैगन का किरदार प्ले किया था, तो वही तेजस्वी प्रकाश, प्रियंका चाहर चौधरी का समर्थन करती हुई नजर आई। नागिन 7 के आखिरी एपिसोड के साथ नागिन की कास्ट ने एक बार फिर से वापसी का वादा किया है। दिव्या अग्रवाल का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें कहानी को आगे जारी रखने की तरफ इशारा किया है। ड्रैगन और नागिन की कहानी का अंत अभी नहीं हुआ है। नागिन सीजन 8 में एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/DZknEJiK_xB/?igsh=MnUyNmpxM3ltcXpo
नागिन 7 के आखिरी एपिसोड पर नामिक पॉल हुए भावुक (Naagin 7 Last Episode Namik Paul Emotional)-
नागिन 7 के अखिरी एपिसोड के अवसर पर, मुख्य अभिनेता नामिक पॉल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक विदाई संदेश लिखा-"और बस इसी तरह एक और सफर का अंत हो गया।" अपने संदेश में उन्होंने बताया कि आर्यमन का किरदार निभाना उनके लिए एक सीखने का अनुभव रहा, जिससे उन्हें कई अनमोल अनुभव प्राप्त हुए। उन्होंने प्रशंसकों और फिल्म निर्माताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
नामिक ने आगे लिखा, "और मैं इस किरदार के प्रति केवल कृतज्ञता महसूस करता हूं। आर्यमन का किरदार निभाना कई मायनों में एक सीखने का अनुभव रहा है, जो एक दशक बाद अपने आप में एक बड़ी बात है। इस भूमिका के उन पर पड़े प्रभाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने मुझे आपमें से बहुत से लोगों से 'मिलने' का मौका दिया है, और यह अपने आप में एक आशीर्वाद है।"


