Nagabandham Day 1 Collection: नागबंधम की पहले दिन दमदार शुरुआत, जानिए कितना रहा कलेक्शन

Nagabandham Day 1 Collection: अभिनेता विराट कर्ण की फिल्म नागबंधम ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर रही है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 July 2026 8:03 PM IST
Nagabandham Day 1 Collection
X

Nagabandham Day 1 Collection

Nagabandham Day 1 Collection: तेलुगु स्टार विराट कर्ण की मच अवेटेड फिल्म नागबंधम 3 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज की गई। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों के बीच अच्छी खासी उत्सुकता देखने को मिल रही थी और अब जब फिल्म थिएटरों में आ चुकी है तो इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। जी हां! नागबंधम वैसे तो तेलुगू फिल्म है, लेकिन इसे तेलुगु के साथ ही साथ ही हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है, आइए जानते हैं दुनियाभर में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया।

नागबंधम डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विराट कर्ण की नागबंधम एक बड़ी पैन-इंडिया पौराणिक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है, जिसे बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है, हालांकि इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की अल्फा और हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू से था, लेकिन इसके बावजूद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब हो गई। जी हां! ये फिल्म ओपनिंग डे पर ठीक ठाक प्रदर्शन करते दिख रही है। नागबंधम के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म लगभग ₹1.13-2 करोड़ का कलेक्शन करते नजर आ रही है और वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 5 से 6 करोड़ रुपए हो सकता है। हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।


नागबंधम का रिव्यू

नागबंधम फिल्म के रिव्यू के बारे में बताएं तो इसे दर्शकों से मिला जुला रिव्यू मिल रहा है, कुछ दर्शकों को फिल्म बहुत अधिक पसंद आई है तो वहीं कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जिन्हे फिल्म में कुछ कमियां नजर आईं। जैसे कि फिल्म का सेट बेहद भव्य है, VFX भी कमाल का है, बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी बेहतरीन है, गाने तो ऐसे हैं जो आपके जहन में बस जाएंगे, दर्शकों को जो बात सबसे अधिक खटकी वो फिल्म का स्क्रीनप्ले और फिल्म की लंबाई है, जी हां! स्क्रीनप्ले थोड़ा और बेहतरीन होता तो फिल्म टॉप क्लास की थी। इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है, अब देखना होगा कि फिल्म अपनी कमाई निकाल पाएगी या नहीं।

नागबंधम फिल्म स्टार कास्ट

नागबंधम फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन के साथ ही जगपति बाबू, मुरली शर्मा, ऋषभ साहनी और महेश मांजरेकर जैसे अनुभवी कलाकार नजर आ रहें हैं। नभा नतेश फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहें हैं, उनकी अदाकारी ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। बताते चलें कि इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अभिषेक नामा ने संभाला है। वहीं इसे एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story