TRENDING TAGS :
Nagabandham X Review: कैसी है विराट कर्ण की नागबंधम? पढ़ें रिव्यू
Nagabandham X Review: अभिनेता विराट कर्ण की फिल्म नागबंधम आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं दर्शकों से इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Nagabandham X Review
Nagabandham X Review: विराट कर्ण, नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन की मच अवेटेड फिल्म नागबंधम 3 जुलाई यानी कि आज से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। बता दें कि नागबंधम एक बड़ी पैन-इंडिया पौराणिक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर तेलुगु के साथ ही हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है। नागबंधम फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद कर रहें हैं।
नागबंधम X रिव्यू
विराट कर्ण की फिल्म नागबंधम की कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों, वहां छिपे खजानों, रहस्य, इतिहास, नाग परंपरा और सनातन संस्कृति के इर्द गिर्द घूमती है। यहां देखें दर्शकों के रिएक्शन -
एक दर्शक ने X प्लेटफार्म पर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, "ये बिल्कुल वैसी ही फ़िल्म है जिसे थिएटर में ही देखना चाहिए। शानदार विज़ुअल्स, ज़बरदस्त एक्शन और पौराणिक कथाओं पर आधारित कहानी #Nagabandham को बड़े पर्दे का एक बेहतरीन अनुभव बनाती है।"
दूसरे दर्शक ने लिखा, "कुल मिलाकर, #Nagabandham एक शानदार विज़ुअल्स वाली, ज़बरदस्त असरदार और कमर्शियल एंटरटेनर फ़िल्म है जो पूरे भारत में लोगों को पसंद आएगी। अगर आपको माइथोलॉजी के साथ एक्शन, एडवेंचर और भव्य सिनेमा पसंद है, तो इसे ज़रूर देखें।"
दर्शकों से मिले इस तरह के रिएक्शन से साफ है कि नागबंधम को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां बहुत से लोगों को ये फिल्म पसंद आई, वहीं बहुत से दर्शकों को फिल्म में कई कमियां भी नजर आ रहीं हैं, जैसे कि फिल्म को जबरन इतना लंबा बनाया गया है। VFX शानदार है, लेकिन स्क्रीनप्ले कमजोर पड़ गया। फिल्म का हिस्सा बनें सभी कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है, फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहद पसंद आया, जो फिल्म में चार चांद लगा दे रहा है, कहीं-कहीं एडिटिंग भी दर्शकों को निराश कर देती है। कुल मिलाकर नागबंधम फिल्म एक बार जरूर बड़े पर्दे पर देखने लायक है, क्योंकि जिस तरह से भव्य सेट और कुछ सीन्स व विजुअल्स दिखाए गए हैं, उसे देख आप इंप्रेस हो जाएंगे, बस निराश करेगी तो कमजोर स्क्रीनप्ले और फिल्म की लंबी अवधि।
नागबंधम फिल्म स्टार कास्ट
नागबंधम फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन के साथ ही जगपति बाबू, मुरली शर्मा, ऋषभ साहनी और महेश मांजरेकर जैसे अनुभवी कलाकार नजर आ रहें हैं। नभा नतेश फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहें हैं, उनकी अदाकारी ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। बताते चलें कि इस फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन का जिम्मा अभिषेक नामा (Abhishek Nama) ने संभाला है। वहीं इसे एनआईके स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है।


