Nana Patekar भड़के पाकिस्तान और भारत की तुलना पर, कहा- चीन और जापान से करो तब समझ आएगा

Nana Patekar News: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर भड़के लोगों पर कहा पाकिस्तान और भारत की तुलना करना बंद करो, करना है तो चीन और जापान से करो

Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2026 9:56 AM IST
Nana Patekar Statement On India Pakistan Comparison
X

Nana Patekar Statement On India Pakistan Comparison (Image Credit-Social Media)

Nana Patekar News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। उनके फिल्मों के डायलॉग आज भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। जिसके मीम्स भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। तो वहीं Nana Patekar अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने स्टेटमेंट की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। तो वहीं एक बार फिर से Nana Patekar ने कुछ ऐसा ही स्टेटमेंट दिया है। जिसकी वजह से वो इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। चलिए जानते हैं Nana Patekar ने क्या कहा है।

भारत और पाकिस्तान की तुलना पर भड़के नाना पाटकेर ( Nana Patekar Angry On India And Pakistan Comparison)-

Nana Patekar बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जिन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। तो वहीं Nana Patekar इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की वजह Nana Patekar की कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके द्वारा पाकिस्तान और भारत की तुलना पर दिया गया स्टेटमेंट हैं। बता दे कि Nana Patekar भारत और पाकिस्तान की तुलना पर कुछ ऐसा कहा है कि जिसकी वजह से उनकी चर्चा हो रही है। उनके इस स्टेटमेंट की लोग सराहना कर रहे हैं।

जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तुलना को संबोधित करते हुए लोगों से वैश्विक महाशक्तियों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। बयान में लिखा है- "तुम कब तक पाकिस्तान जैसे भिखारी देश से अपनी तुलना करते रहोगे? जापान और चीन से तुलना करो, तब समझ आएगा कि असली विकास क्या होता है।" जहां कुछ नेटिज़न्स विकास के प्रति उनके सीधे दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं, वहीं अन्य लोग इस टिप्पणी पर उनका विरोध भी कर रहे हैं।



रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया दल के हिस्से के रूप में सेना के साथ काम किया था, और इससे पहले प्रादेशिक सेना में मानद कप्तान का पद प्राप्त करने के लिए तीन साल का प्रशिक्षण लिया था। Nana Patekar को दर्शकों ने आखिरी बार शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियों में एक अहम किरदार निभाते हुए देखा था।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story