Nana Patekar के निधन से सदमे में बेटा मल्हार, आंखों से नहीं रुक रहें आंसू, दिल दहला देगा VIDEO

Nana Patekar Son Malhar Video: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से उनके छोटे बेटे मल्हार बुरी तरह टूट गए हैं, उनका वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपका दिल भी रो पड़ेगा।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Oct 2026 12:09 PM IST (Updated on: 8 Oct 2026 12:17 PM IST)
Nana Patekar Son Malhar Video
X

Nana Patekar Son Malhar Video

Nana Patekar Son Malhar Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने गोवा में आखिरी सांस ली, नाना पाटेकर के निधन की खबर पूरे देश के लिए किसी सदमे से कम नहीं है, हर किसी के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहें, फैंस, फॉलोअर्स और सेलेब्स नाना पाटेकर के लिए सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहें हैं, वहीं इन सबके बीच नाना पाटेकर के छोटे बेटे मल्हार पाटेकर का वीडियो सामने आया है, जिसे देख दिल दहल उठेगा।

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार का वीडियो वायरल

नाना पाटेकर के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं नाना का परिवार भी बुरी तरह टूट गया है, उनके छोटे बेटे मल्हार पाटेकर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पिता के निधन पर बुरी तरह टूटे हुए दिख रहें हैं, उनकी आंखों से आंसू ही नहीं रुक रहें हैं।

वायरल वीडियो में मल्हार की आंखों से आंसू छलकते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने और सांत्वना देने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं, कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहें है और इस प्रार्थना कर रहें हैं कि इस मुश्किल घड़ी में भगवान उन्हें हिम्मत दे।

कैसे हुई नाना पाटेकर की मौत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर की गोवा स्थित उनके घर पर अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

क्या करते हैं नाना पाटेकर के बेटे मल्हार

मल्हार पाटेकर भी अपने पिता की तरह ही फिल्मी दुनिया में अपना नाम बना रहें हैं, उन्होंने बतौर सहायक निर्देशक कुछ फिल्मों ने कम किया, साथ ही कुछ प्रोजेक्ट्स में अभिनय भी किया है। मल्हार लाइमलाइट और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम सक्रिय रहते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story