TRENDING TAGS :
Nana Patekar किस जाति और धर्म को मानते थे, जानिए उनका असली नाम क्या है, बहन की शादी थी चर्चाओं में
Nana Patekar Religion And Caste: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जानिए उनके जाति और धर्म के बारे में
Nana Patekar Religion And Caste (Image Credit-Social Media)
Nana Patekar Religion and Caste: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज 75 साल की उम्र में उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। फिल्मों के अलावा नाना पाटेकर अपने सामाजिक और व्यक्तिगत विचारों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि नाना पाटेकर किस धर्म से हैं और उनकी जाति क्या है?
नाना पाटेकर किस जाति व धर्म को मानते हैं (Nana Patekar Religion And Caste)-
नाना पाटेकर किस धर्म को मानते थे (Nana Patekar Religion)-
नाना पाटेकर ने अपने कई सार्वजनिक बयानों में धर्म को लेकर अपने विचार स्पष्ट किए हैं। उन्होंने भगवान में विश्वास होने की बात कही है, लेकिन अपनी पहचान को केवल धार्मिक दायरे में सीमित नहीं किया। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह भगवान में विश्वास करते हैं, लेकिन खुद को बहुत धार्मिक व्यक्ति नहीं मानते। 2016 में दिए गए एक बयान में नाना पाटेकर ने भारतीयता को अपनी सबसे बड़ी पहचान बताया था। उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर लोगों के बीच अंतर किए जाने पर भी सवाल उठाया था। नाना पाटेकर ने कई बार ये सवाल भी उठाया था कि आवेदन पत्रों में जाति-धर्म का कॉलम हटा देना चाहिए। वह जाति और धर्म पर विश्वास नहीं करते थे। नाना पाटेकर का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था।
नाना पाटेकर की जाति क्या है (Nana Patekar Caste)-
नाना पाटेकर की जाति को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग दावे देखने को मिलते हैं। हालांकि, नाना पाटेकर ने सार्वजनिक रूप से जाति को अपनी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं माना है। उन्होंने जाति व्यवस्था और जाति पूछे जाने की परंपरा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इंसान के जन्म के समय उसकी कोई जाति नहीं होती। नाना पाटेकर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। उनका मानना रहा है कि लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने के बजाय इंसानियत और देश को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनके सार्वजनिक बयानों में यह विचार प्रमुखता से सामने आता है कि व्यक्ति की पहचान केवल उसकी जाति या धर्म से नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने खुद को किसी कठोर धार्मिक पहचान से जोड़ने के बजाय इंसानियत और भारतीयता पर जोर दिया है। नाना पाटेकर की बहन की शादी भी रही चर्चा में रही है। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन की शादी का जिक्र करते हुए सांप्रदायिकता और हिंदू-मुस्लिम भेदभाव पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बहन ने अब्बास नाम के व्यक्ति से शादी की थी।
नाना पाटेकर का असली नाम क्या है (Nana Patekar Real Name)-
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ गजानन पाटेकर है।


