मुझे उसी में जलाना..., मौत से पहले अंतिम संस्कार की तैयारी कर गए थे Nana Patekar

Nana Patekar Last Rites: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने अंतिम संस्कार पर बात कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Oct 2026 8:15 PM IST
Nana Patekar Last Rites
X

Nana Patekar Last Rites

Nana Patekar Last Rites: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहें। 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। नाना के निधन के बाद उनका साल 2023 का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने अंतिम संस्कार को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया है।

अंतिम संस्कार की तैयारी किए हुए थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जो 2013 का है, जिस दौरान वे अपनी फिल्म "द वैक्सीन वॉर" को प्रमोट कर रहे थे। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार पर बात की थी और उन्होंने बताया था कि वे अपने अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके हैं।


नाना पाटेकर वायरल वीडियो में कह रहें हैं, "मुझे मालूम है कल मरने वाला हूं मैं, मृत्यु पर मेरा विश्वास है, जो लोग सोचते हैं हम कभी मरने वाले ही नहीं हैं, वो बटोरते रहते हैं, मुझे पता है मैं कल जाने वाला हूं, 12 मन लकड़ी लगने वाली है, उतनी ही लगनी है और वही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है, उसी के साथ मैं चला जाऊंगा, वो लकड़ी मैंने अपनी जमा करके रखी है, जो वाकई में मैंने रखी है और वो सूखी है। उसी में जलाना, गीली लकड़ी मत इस्तेमाल करना, नहीं तो धुआं आएगा। दोस्त लोग, अगल बगल के सभी लोग जमा होंगे, उनकी आंख में जाएगा और पानी आएगा आंख से और मारते वक्त गलतफहमी होगी कि मेरे लिए रो रहें हैं, तो कम से कम मरते वक्त गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।" नाना पाटेकर का ये वीडियो इंटरनेट पर सुबह से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट भी कर रहें हैं। बताते चलें कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के पास खड़कवासला के डोंजे गांव में स्थित उनके फार्महाउस परिसर में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story