×

Nani 33 Release Date: नानी और श्रीकांत ओडेला एक साथ फिर से आएंगे नजर, जानिए कब रिलीज होगी नानी33

Nani 33 Release Date: दशहरा फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर नानी व श्रीकांत ओडेला ने आगामी फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है, जानिए कब रिलीज होगी नानी33.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 1 April 2024 1:25 PM GMT
Nani 33 Release Date
X

Nani 33 Release Date

Nani 33 Release Date: नानी (Nani)की फिल्म दशहरा जोकि 2023 में रिलीज हुई थी उसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। तो वहीं फिल्म के मेकर्स ने दशहरा के पहली वर्षगांठ पर नानी के फैंस को एक और खुशखबरी दी है। ये खुशखबरी नानी की अपकमिंग फिल्म यानि नानी33 के बारे में है। बता दे कि फिल्म निर्माता श्रीकांत ओडेला एक बार फिर से नानी के साथ फिल्म बनाने जा रहे है और ये नानी की 33वीं फिल्म होगी। जिसकी वजह से इसे नानी33 (Nani 33 Movie) के नाम से भी जाना जा रहा है। अभी निर्माता ने इस फिल्म के बारे में घोषणा की है और इसके साथ ही फिल्म का धमाकेदार पोस्टर भी मेकर्स ने जारी किया है। इसके बारे में जानकारी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिया है। चलिए जानते है नानी (Nani 33 Movie) की अगली फिल्म नानी 33 कब रिलीज (Nani 33 Movie Release Date) होगी व अन्य जानकारी

नानी33 कब रिलीज होगी (Nani 33 Movie Release Date)-


फिल्म निर्माता श्रीकांत (Shrikant) व नानी (Nani) की जोड़ी एक बार फिर से सिनेमाघरो में धमाका मचाने के लिए तैयार है। इनकी पिछली फिल्म दशहरा काफी ज्यादा दर्शकों को पसंद आई थी। अब एक बार फिर से ये जोड़ी पावर पैक कमबैक करने के लिए तैयार है। इस समय नानी अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एसजे सूर्या व प्रियंका मोहन के साथ सारिपोधा सानिवारम के कार्य में व्यस्त है। नानी की नानी 33 (Nani 33 Movie) का अभी सिर्फ पोस्टर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2024 में फ्लोर पर आ जाएगी। तो वहीं मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर भी अनाउंसमेंट कर दिया है। बता दे कि नानी 33 सिनेमाघरों में गर्मियों में 2025 (Nani 33 Release Date में रिलीज होगी।

नानी 33 कास्ट (Cast Of Nani 33)-

नानी33 (Nani 33 Movie) एक पैन इंडिया फिल्म है, अभी मेकर्स ने सिर्फ इस फिल्म की घोषणा की है, फिल्म का टाइटल ((Nani 33 Film Title) अभी नहीं रिवील किया है। इस फिल्म का निर्माण श्रीकांत (Nani 33 Director) व उनकी टीम करेगी तो वहीं मुख्य भूमिका में नानी नजर आएंगे। नानी के अलावा इस फिल्म में और कौन-कौन से स्टार नजर आएंगे इसके बारे में अभी किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story