TRENDING TAGS :
The Paradise Release Date: नानी स्टारर पैराडाइज की रिलीज डेट हुई अनाउंस
The Paradise Movie Release Date: नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ की रिलीज़ में देरी की अफवाहों पर लगा ब्रेक, नए जबरदस्त पोस्टर से मेकर्स ने दिया जवाब
The Paradise Release Date (Image Credit-Social Media)
The Paradise Release Date: नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का एक बड़ा हाइलाइट इसका जबरदस्त म्यूजिक है। ‘येशनागुला’ को यूट्यूब पर 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि ‘आया शेर’ ने 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं, जिससे फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ गया है। नेचुरल स्टार नानी स्टारर 'द पैराडाइज़' साल की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक है। श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म उनकी नानी के साथ 'दसरा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद की जा रही दूसरी फिल्म है। बता दे की फिल्म के दमदार टीजर से लेकर अब तक रिलीज हुए गानों ने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की बेसब्री को बढ़ा दिया है। इसके अलावा फिल्म में नानी के लुक्स, उनके अनोखे अवतार के साथ फिल्म में मौजूद रॉ इंटेंसिटी, मास एनर्जी, और एक नए अंदाज़ की स्क्रीन प्रेज़ेंस देखने मिलेगी।
द पैराडाइज मूवी रिलीज डेट (The Paradise Movie Release Date)-
फिल्म की रिलीज़ को लेकर उत्साह बढ़ने के साथ ही, हाल में रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि 'द पैराडाइज़' की रिलीज़ में देरी हो सकती है। ऐसे में अब, मेकर्स ने नेचुरल स्टार नानी के एक फियर्स अवतार वाला जबरदस्त नया पोस्टर ड्रॉप करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। शेयर किए गए पोस्टर में नानी को जदल के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर में नानी कंधे पर राइफल टिकाए, पीछे धुएं और शोलों के बीच नजर आ रहे हैं। पोस्टर 'जदल ज़मान शुरू' टाइटल के साथ सामने आया है। इस पोस्टर पर 24.09.2026 रिलीज़ डेट भी लिखा गया है, जो अटकलों पर विराम लगते हुए तय तारीख को कन्फर्म करता है। मेकर्स द्वारा 24 सितंबर की रिलीज़ को दोबारा कन्फर्म करने के साथ, इस लेटेस्ट पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।
पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, “#𝐓𝐇𝐄𝐏𝐀𝐑𝐀𝐃𝐈𝐒𝐄 𝟐𝟒-𝟎𝟗-𝟐𝟎𝟐𝟔 को सिनेमाघरों में 🎯🎯”
https://www.instagram.com/p/Dc-9hX8FIAW/?stkn=NWZzYzJ2d2VhNG5w
'द पैराडाइज' के रिलीज़ हो चुके टीज़र ने फिल्म के शानदार पैमाने की एक झलक दिखाई है। कहानी में नानी को 'जदल' के रूप में उनके अब तक के सबसे अलग लुक में पेश किया गया, जो एक वेश्या का बेटा है। जदल का किरदार एक दबे-कुचले झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके से अपनी एक मजबूत और प्रभावशाली मौजूदगी के साथ एक निडर, बेबाक और बेलगाम लीडर के रूप में सामने आता है।
फिल्म की रिलीज़ से पहले बात करें 'द पैराडाइज' के गानों की तो वो पहले से ही नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म का गाना 'आया शेर' यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पार कर चुका है और इसे 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो हज़ारों इंस्टाग्राम रील्स के साथ सोशल मीडिया पर एक ज़बरदस्त हिट बन चुका है। इसका दूसरा गाना, 'येशनागुला' भी यूट्यूब पर 70 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 500K लाइक्स का आंकड़ा पार कर चुका है, जो चार्ट्स और सभी प्लेटफॉर्म्स पर इन गानों की शानदार पहुँच को दर्शाता है।
SLV सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को आठ भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की कोशिश में मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से ‘द पैराडाइज’ को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। अपने विजनरी डायरेक्टर, दमदार स्टार कास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के तौर पर सामने आने की तैयारी में है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।


