Ragini MMS 3 में इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, निभाएंगी ये खास रोल

Ragini MMS 3 Cast: रागिनी एमएमएस 3 में अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी नजर आएंगी, आइए जानते हैं वे फिल्म में कौन सा रोल निभाएंगी।

Shivani Tiwari
Published on: 8 May 2026 6:34 PM IST
Ragini MMS 3 Cast
X

Ragini MMS 3 Cast (Photo- Social Media)

Ragini MMS 3 Cast: हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएस की तीसरी फ्रेंचाइजी का ऐलान इसी साल की शुरुआत में किया गया था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ है, जी हां! रागिनी एमएमएस 3 के ऑफशियल ऐलान के साथ ही यह भी बता दिया गया था कि फिल्म में कौन से कलाकार नजर आएंगे, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और आमिर खान के बेटे जुनैद खान इस हॉरर फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, वहीं अब इस फिल्म में बॉलीवुड की एक और ख़ूबसूरत अदाकारा की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

नरगिस फाखरी नजर आएंगी रागिनी एमएमएस 3

रागिनी एमएमएस 3 (Ragini MMS 3 Cast) में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान नजर आएंगे, और अब इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत दिवा नरगिस फाखरी भी एंट्री हो गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि नरगिस फाखरी फिल्म की टीम में शामिल हो गईं हैं, इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि नरगिस फाखरी रागिनी एमएमएस 3 में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी।

कब शुरू होगी रागिनी एमएमएस 3

रागिनी एमएमएस 3 की शूटिंग अब तक शुरू नहीं की गई है, क्योंकि फिल्म का अभी प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हालांकि फिल्म का स्टार कास्ट ने अभी से ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की केमिस्ट्री पर्दे पर देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। वहीं बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन शशांका घोष करने वाले हैं, जो फ्रेडी और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में बना चुके हैं और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जाएगा। खबरों की मानें तो बहुत ही जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी|

रागिनी एमएमएस के दोनों पार्ट हुए थे हिट

बता दें कि हॉरर ड्रामा फिल्म रागिनी एमएमएस (Ragini MMS) का पहला पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में राजकुमार राव और कैनाज़ मोटिवला मुझे भूमिका में थे, फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था। उसके बाद साल 2014 में रागिनी एमएमएस 2 (Ragini MMS 3) आई, जिसमें सनी लियोनी और साहिल प्रेम लीड रोल में थे और दिव्या दत्ता व अनीता हसनंदानी भी खास रोल में थीं और फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था। वहीं अब इतने सालों बाद रागिनी एमएमएस 3 (Ragini MMS 3) पर काम शुरू हो चुका है, उम्मीद है कि ये फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story