बॉलीवुड में चाइल्ड एक्टर्स की धाक! त्रिशा थोसर ही नहीं, इन सेलेब्स ने कम उम्र में बनायी अलग पहचान

Famous Child Actors Then and Now: नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाली त्रिशा की ये उपलब्धि हमें उन चाइल्ड एक्टर्स की याद दिलाती है, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग के करियर को चुना। आइये जानते हैं ऐसे ही 5 चाइल्ड एक्टर्स के बारे में।

Sonal Verma
Published on: 25 Sept 2025 2:17 PM IST
बॉलीवुड में चाइल्ड एक्टर्स की धाक! त्रिशा थोसर ही नहीं, इन सेलेब्स ने कम उम्र में बनायी अलग पहचान
X

Famous Child Actors Then and Now: नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाली त्रिशा थोसर की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। सुन्दर सी साड़ी पहने जब वो छोटे-छोट कदम अवार्ड लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर बढ़ रहे थे तो हर कोई क्यूट सी त्रिशा को देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा सम्मान मिलना बड़े ही गर्व की बता है। त्रिशा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में (Treesha Thosar National Award Winner) सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (Best Child Artist Award) का सम्मान मिला है मराठी फिल्म नाल 2 में “चिमी (रेवती)” की भूमिका निभाने वाली इस नन्हीं अदाकारा ने दिखा दिया कि कला और प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना न सिर्फ त्रिशा के लिए गर्व की बात है, बल्कि भारतीय सिनेमा में आने वाले नए कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।


त्रिशा की ये उपलब्धि हमें उन चाइल्ड एक्टर्स की याद दिलाती है, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग के करियर को चुना, जिसके चलते उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही कैमरे के सामने काम करना शुरू किया और आज अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 कलाकारों के बारे में।

1. हंसिका मोटवानी

टीवी सीरियल शाका लाका बूम बूम और फिल्म कोई मिल गया में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी आज साउथ इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं। उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई सफल फिल्में दी हैं। छोटी उम्र में अभिनय शुरू करने के बाद उन्होंने मेहनत और लगन से बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई।


2. सना सईद

फिल्म कभी खुशी कभी ग़म (2001) में शाहरुख खान की बेटी “अंजलि” का रोल करने वाली सना सईद उस दौर की सबसे चर्चित चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम जारी रखा। स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में उन्होंने ग्लैमरस अंदाज़ में वापसी की और अपने अभिनय की नई छवि दर्शकों के सामने रखी।


3. श्रिया शर्मा

श्रिया शर्मा ने टीवी शो कसौटी ज़िंदगी की से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरुआत की और बाद में फिल्म चिल्लर पार्टी में अपनी अदाकारी से पहचान बनाई। उन्होंने न सिर्फ हिंदी, बल्कि साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई पर भी ध्यान दिया और आज अभिनय जगत में सक्रिय रहते हुए अपनी अलग पहचान कायम कर रही हैं।


4. परजान दस्तूर

'कुछ कुछ होता है' फिल्म के उस छोटे से सरदार को कौन भूल सकता है, जो रात में तारे गिनता नज़र आया था। ये किरदार निभाया था परजान दस्तूर ने, उन्होंने बचपन में ही अपनी मासूमियत और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। बड़े होने के बाद उन्होंने थिएटर और फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ राइटिंग और डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया।


5. आलिया भट्ट

आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली आलिया भट्ट ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने 1999 में फिल्म 'संघर्ष' में छोटी भूमिका निभाई थी। 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने के बाद आलिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। राज़ी, गली बॉय और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों से उन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किया।


त्रीशा थोसर ने अपनी मासूम अदाकारी से यह साबित कर दिया है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती। जिस तरह उन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा है, उसी तरह हंसिका मोटवानी, सना सईद, श्रिया शर्मा, परजान दस्तूर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार भी बचपन से शुरू हुए सफर में आज बड़े सितारे बन चुके हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story