TRENDING TAGS :
National Film Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सितारों का मेला, राष्ट्रपति से सम्मान पाईं ये हस्तियां
National Film Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन शुरू हो गया है, जहां सभी विजेताओं को द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
National Film Awards 2026
National Film Awards 2026: 72वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन आज यानी कि 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास किया जा रहा है, यह नेशनल अवॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि इतिहास में पहली बार इस प्रतिष्ठित समारोह को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नहीं, बल्कि गुजरात में आयोजित किया गया है। बता दें कि 18 जुलाई 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट जारी की गई थी, वहीं अब वो घड़ी आ गई है, जब समारोह में विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कौन सी हस्तियों को द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति से सम्मान पाईं ये हस्तियां
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सिनेमा जगत में उनके अहम योगदान के लिए कई जानी मानी हस्तियों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित कर रही हैं, इस खास मौके पर सभी सितारे बन-ठनकर अवॉर्ड लेने पहुंच गए हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं हैं, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित इस भव्य समारोह में बॉलीवुड से लेकर भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। किसी ने अपने शानदार लुक से महफिल लूटी, तो किसी के चेहरे पर सम्मान पाने की खुशी साफ नजर आई। आइए जानते हैं कि द्रौपदी मुर्मू द्वारा कौन से स्टार्स सम्मानित हुए, यहां देखें पूरी लिस्ट -
बेस्ट एक्टर - कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए।
बेस्ट एक्टर - ममूटी को उनकी फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए के लिए।
बेस्ट एक्ट्रेस - यामी गौतम को उनकी फिल्म आर्टिकल 370 के लिए।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - संजय मिश्रा को उनकी फिल्म भक्षक के लिए।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - रूपश्री वर्काडी को उनकी फिल्म मिथ्या के लिए।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - सचना नामीदास को उनकी फिल्म महाराजा के लिए।
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - शहनाद जलाल को उनकी फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए।
बेस्ट कोरियोग्राफी - विजय गांगुली को स्त्री 2 के गाने 'आज की रात' के लिए।
बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुंतशिर को जाने दो के लिए गाने की लिरिक्स के लिए।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - शाश्वत सचदेव को आर्टिकल 370 के लिए।
बेस्ट कॉस्ट्यूम- दीपावली नूर और शीतल कुमार को फिल्म पुष्पा 2 के लिए।
बेस्ट मेकअप- पी रवि कुमार को फिल्म कमेटी कुल्लू के लिए।
अभिनेता धनुष को उनकी फिल्म 'कैप्टन मिलर' के अभिनय के लिए 'स्पेशल मेंशन' (Special Mention) के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - रणदीप हुड्डा को उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - नितिन चौधरी को फिल्म कल्कि 2898 एडी के लिए।
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर - बांद्रेड्डी सुकुमार को फिल्म पुष्पा 2 के लिए।
बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए - फराज अली को 2024 में आई एक कश्मीरी शॉर्ट फिल्म ओबुर के लिए बेस्ट स्क्रिप्ट के रजत अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- थलापति विजय की तमिल फिल्म महाराजा के लिए स्टंट कोरियोग्राफर अनल अरासु को सम्मानित किया गया।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - साई पल्लवी की तमिल फिल्म आमरन के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का खिताब जीवी प्रकाश कुमार को मिला।
बेस्ट साउंड डिजाइन - भूल भुलैया 3 को मिला, यह अवॉर्ड साउंड डिजाइनर मानस चौधरी (Manas Choudhury) को दिया गया है।
बेस्ट डायलॉग राइटर - वेंकी एटलुरी को फिल्म लकी भास्कर के लिए।
बेस्ट फिल्म क्रिटिक - संजीव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड - फिल्म NDA के लिए मानवीर जसरोटिया को बेस्ट एडिटिंग का नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट तमिल फिल्म - रायन के लिए धनुष को सम्मानित किया गया।
बेस्ट तेलुगु फिल्म - याधु वामसी की फिल्म कमेटी कुरोल्लू को बेस्ट तेलुगु फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
बेस्ट मराठी फिल्म - मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी को मिला।
बेस्ट कन्नड़ फिल्म - मिथ्या को मिला।
बेस्ट गुजराती फिल्म - मारन को मिला।
बेस्ट ओड़िया फिल्म - लहरी को मिला।
बेस्ट मणिपुरी फिल्म - सुनीता को मिला।
बेस्ट मलयालम फिल्म - फेमिनिची फातिमा को मिला।
बेस्ट गढ़वाली फिल्म - नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट गढ़वाली फिल्म का खिताब फिल्म ढोली को मिला है।
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड - 300 फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता अनंत नाग (Anant Nag) को नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


