Navagunjara Release Date: नवगुंजारा की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, वजह बना सेंशर बोर्ड

Navagunjara Movie Release Date Postponed: नवगुंजारा की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है, जिसके बारे में मेकर्स ने ऑफिशियल अनॉउंसमेंट कर दी है

Shikha Tiwari
Published on: 11 May 2026 9:04 PM IST (Updated on: 11 May 2026 9:07 PM IST)
Navagunjara Movie New Release Date
X

Navagunjara Movie Release Date Postponed (Image Credit-Social Media)

Navagunjara Release Date: नवगुंजारा मूवी उत्तराखंड की पहली फिल्म है। जोकि पूरे देश में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर ने दर्शकों के दिलों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब जाकर आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके बारे में उन्होंने ऑफिशियल अनॉउंसमेंट किया है।

नवगुंजारा मूवी की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन (Navagunjara Movie Release Date Postponed In Hindi)-

नवगुंजारा पार्ट 1: साइकॉन की दुनिया में आपका स्वागत है। एक हिंदी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जोकि सिनेमाघरों में 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का निर्देशन अमित दीक्षित ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे अधिकारी की कहानी है, जो उन लोगों द्वारा की गई सिलसिलेवार हत्याओं की जांच कर रहा है। जिन्हें अपने कार्यों की कोई याद नहीं है और इस जांच के दौरान वह एक विशाल, मन को नियंत्रित करने वाली साजिश का पर्दाफाश करता है।

तो वहीं आज फिल्म के मेकर्स ने ऑफिशियल जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। बता दे कि नवगुंजारा के निर्माताओं ने पोस्ट जारी करते हुए बताया कि- नवगुंजारा पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। सेंशर बोर्ड और अन्य औपचारिकताओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। प्रोडक्शन टीम, इसी क्रम में सभी व्यवस्थाओं पर काम कर रही है। आप सभी के समर्थन से हम कृतज्ञ हैं। फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी जल्द ही दी जाएगी। जैसा कि आप इस पोस्ट में देख सकते हैं।



नवगुंजारा अब कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके लिए ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना पड़ेगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story