Toxic की रिलीज से पहले नयनतारा ने मुंडवाया सिर? गंजे लुक में वायरल हुईं तस्वीरें

Nayanthara New Look: अभिनेत्री नयनतारा का नया लुक इंटरनेट पर चर्चाओं में बना हुआ है, जी हां! उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें वो गंजी नजर आ रहीं हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2026 8:03 PM IST
Toxic की रिलीज से पहले नयनतारा ने मुंडवाया सिर? गंजे लुक में वायरल हुईं तस्वीरें
X

Nayanthara New Look: साउथ इंडस्ट्री लेडी सुपरस्टार कहलाने वालीं नयनतारा इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि नयनतारा अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्ख़ियों में हैं, जो 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। वहीं इसी बीच नयनतारा की कुछ तस्वीरों ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं, जी हां! दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें वे गंजी नजर आ रहीं हैं, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने फैंस को बड़ा झटका दिया, उनकी गंजी तस्वीरों को देख पूरे सोशल मीडिया पर यही चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस ने अपने सिर क्यों मुंडवा लिया।

नयनतारा ने क्या सच में मुंडवाया सिर?

नयनतारा की जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं, उसमें वे एक मंदिर में नजर आ रहीं हैं, सफेद सूट के साथ उन्होंने हरे कलर का दुपट्टा लिया हुआ है, वे इन तस्वीरों में गंजी नजर आ रहीं हैं। नयनतारा की इन तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति मंदिर गईं थीं, जहां उन्होंने अपने बाल दान किए। नयनतारा की इन तस्वीरों पर फैंस के जमकर रिएक्शन आने लगे, बहुत से फैंस उनकी तारीफ करने में भी जुट गए, वहीं कुछ फैंस ने इन तस्वीरों पर सवाल भी उठाए कि क्या ये तस्वीर रियल है? फिलहाल, आइए हम इन वायरल तस्वीर का सच बताते हैं।

नयनतारा की इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर जितने भी दावे किए गए सभी दावे फर्जी है, जी हां! तस्वीरों को ध्यान से देखने पर यह साफ हो गया कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि उन्हें एडिट किया गया है। नयनतारा की पुरानी तस्वीरों को AI की मदद से एडिट कर गंजी वाला लुक दे दिया गया। बता दें कि नयनतारा की ये तस्वीरें इसी साल अप्रैल महीने की हैं, जब नयनतारा अपने पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं।

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर मचायेगी तूफान

नयनतारा 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी। टॉक्सिक में उनके साथ ही यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और संजीदा शेख जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story