TRENDING TAGS :
Bigg Boss 19 Eviction: नीलम गिरी नहीं हुईं Evict, सीक्रेट रूम में भेज बिग बॉस ने खेल दिया दांव
Bigg Boss 19 Eviction: नीलम गिरी (Neelam Giri Elimination) को लेकर भी खबरें आईं हैं कि वे बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकीं हैं, लेकिन क्या सच में ऐसा हुआ है, आइए हम आपको बताते हैं।
Neelam Giri Evicted (Photo- Social Media)
Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस 19 में आज का एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि आज वीकेंड का वॉर है और सलमान खान आज के दिन कई खिलाड़ियों की क्लास लगाने वाले हैं, वहीं इसी बीच घर में हुए एविक्शन की भी जानकारी मिल चुकी है, जी हां! खबरों की मानें तो आवेज दरबार घर से बाहर हों चुके हैं, जी हां! वे इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी बनें, जैसा कि सुनने में आया था कि बिग बॉस के घर पर इस हफ्ते दो एविक्शन होगा, ऐसे में दूसरा नाम नीलम गिरी का सामने आया, नीलम गिरी (Neelam Giri Elimination) को लेकर भी खबरें आईं हैं कि वे बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकीं हैं, लेकिन क्या सच में ऐसा हुआ है, आइए हम आपको बताते हैं।
नीलम गिरी हुईं घर से बेघर (Bigg Boss 19 Eviction)
सबसे पहले हम आपको बता दें मैं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो खिलाड़ी नॉमिनेट हुए थे वे प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, आवेज दरबार और नीलम गिरी थे। इनमें से वोटिंग ट्रेंड पर सबसे नीचे आवेज दरबार और नीलम गिरी ही चल रहे थे, वहीं आवेज दरबार घर से बेघर हो चुके हैं और फिर नीलम गिरी का नाम भी सामने आया, लेकिन अब सोर्सेज द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि नीलम गिरी को घर से एविक्ट किया गया, लेकिन उन्हें बाहर नहीं भेजा गया, बल्कि नेहल की तरह ही उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। जी हां! नीलम गिरी सीक्रेट रूम में रहेंगी, अब देखना होगा कि उनकी एंट्री दोबारा से घर में कैसे होगी और सीक्रेट रूम में रहकर वे क्या तड़का लगाएंगी।
आवेज दरबार के एविक्शन से खुश नहीं दर्शक (Awez Darbar Evicted)
आवेज दरबार ने बिग बॉस के घर में अभी ही अपना खेल दिखाना शुरू किया था, लेकिन अब वे बाहर हो गए हैं, जिस वजह से दर्शक बेहद नाराज हैं, आवेज के एविक्शन की खबर सुन दर्शक मेकर्स पर गुस्सा जाहिर कर रहें हैं, दर्शकों का तो यह भी कहना है कि नीलम गिरी की जगह आवेज दरबार को बिग बॉस के सीक्रेट रूम में रखना था। इसी के साथ ही बताते चलें कि वीकेंड के वॉर में जमकर मस्ती हुई, फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की टीम सेट पर पहुंचीं थीं, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स संग खूब हंसी का तड़का लगाया, तान्या मित्तल का जन्मदिन भी मनाया गया, उनके लिए स्पेशल बकलावा लाया गया।


