×

Bhojpuri Latest Song: रक्षा गुप्ता ने नीलकमल को किया किस, हॉट वीडियो ने मचाया कोहराम

Neelkamal Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी अभिनेता और सिंगर नीलकमल सिंह का कोई जवाब नहीं है, उनके गानों का क्रेज विदेशों में भी खूब देखने को मिला है।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 1 Oct 2023 12:21 PM GMT (Updated on: 1 Oct 2023 12:29 PM GMT)
Neelkamal Singh Bhojpuri Song
X

Neelkamal Singh Bhojpuri Song(Photo- Social Media)

Neelkamal Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी अभिनेता और सिंगर नीलकमल सिंह का कोई जवाब नहीं है, उनके गानों का क्रेज विदेशों में भी खूब देखने को मिला है। जी हां!! नीलकमल सिंह का कुछ समय पहले एक गाना "गुलाब जईसन खिलल बारु" रिलीज हुआ था, जिसने विदेशों में भी खूब डंका बजाया। वैसे एक बात तो है नीलकमल सिंह के हर गाने में कुछ ना कुछ ऐसा कैची वर्ड जरूर होता है, जो दर्शकों की जुबान पर रट जाता है। वहीं अब फिर नीलकमल सिंह का नया गाना सामने आ चुका है, जो यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है नीलकमल का नया गाना

नीलकमल सिंह के लेटेस्ट भोजपुरी गाने का नाम "पगली देखावे अगरबत्ती" है, जिसमें सुपरस्टार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रहीं हैं। नीलकमल सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी ने बवाल मचा दिया है, और यह गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि यह यूट्यूब पर 10 नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।


नीलकमल सिंह और रक्षा गुप्ता की गाने में हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों का रोमांस देख दर्शकों का मन मचल गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी के इस धमाकेदार गाने को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। लकी विश्वकर्मा के डायरेक्शन में बने इस म्यूजिक वीडियो ने दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है, खासतौर पर गाने की एक लाइन इतनी कैची है कि यह अभी से ही दर्शकों की जुबान पर रट गई है। इस शानदार गाने को अबतक 5 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

दर्शक रिपीट मोड पर सुन रहें यह गाना

नीलकमल सिंह और रक्षा गुप्ता पर बेहद ही हॉट अंदाज में फिल्माए गए गाने "पगली देखावे अगरबत्ती" दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे रिपीट मोड पर सुन रहें हैं, दमदार बीट सुन दर्शकों के तो पैर ही नहीं रुक रहें हैं, यकीनन नीलकमल सिंह का यह गाना आने वाले समय में पार्टियों में खूब बजने वाला है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story