Netflix की बड़ी डील, खरीदा Warner Bros Discovery स्टूडियो, जानिए क्या है इसकी खासियत

Netflix-Warner Bros Deal: नेटफ्लिक्स और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बीच एक डील पक्की हुई है, जिसके तहत नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी स्टूडियो खरीद लिया है, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Dec 2025 7:37 PM IST (Updated on: 5 Dec 2025 7:52 PM IST)
Netflix-Warner Bros Deal
X

Netflix-Warner Bros Deal

Netflix-Warner Bros Deal: ओटीटी प्लेटफार्म Netflix से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां! दरअसल नेटफ्लिक्स और Warner Bros Discovery के बीच एक बड़ी डील हुई है, जिसके मुताबिक नेटफ्लिक्स ही Warner Bros Discovery स्टूडियो खरीदने वाला है। खबरों की मानें तो ये डील करीब 72 बिलियन डॉलर में हुई। आइए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदे गए Warner Bros Discovery स्टूडियो की क्या खासियत है।

नेटफ्लिक्स और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी

नेटफ्लिक्स और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बीच हुई इस जबरदस्त डील की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर होने लगी है, क्योंकि अब दर्शकों की बल्ले बल्ले होने वाली है, क्योंकि इस डील के बाद उनका और भी तगड़ा मनोरंजन होगा। यह डील Warner Bros Discovery के ग्लोबल नेटवर्क्स डिवीजन के अलग होकर एक नई पब्लिक कंपनी बनने के बाद पूरा होगा, इसे Q3 2026 तक पूरा करने की उम्मीद है।

क्या है स्टूडियो की खासियत

Warner Bros Discovery स्टूडियो की बात करें तो हॉलीवुड के कुछ सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी शामिल हैं, जैसे कि हैरी पॉटर, द डार्क नाइट ट्रायोलॉजी, और लॉर्ड ऑफ द रिंग्स। इस स्टूडियो में टेलीविज़न स्टूडियो (Warner Bros. Television Studios), समाचार (CNN), खेल (TNT Sports, Eurosport), और स्ट्रीमिंग सेवाएं (Max, Discovery+) शामिल हैं। स्टूडियो की सबसे खास बात यहां पर आइकॉनिक स्टूडियो टूर Warner Bros. Studio Tour Hollywood भी है, जहां लोग घूमने जाते हैं। इस आइकॉनिक स्टूडियो में लोग बहुत सी चीजें देखने के लिए मौजूद है, जो हॉलीवुड के इतिहास का अनुभव कराती हैं। इसी के साथ ही यहां पर वार्नर ब्रदर्स एनीमेशन (Warner Bros. Animation) का भी घर है, जिसने लूनी ट्यून्स और डीसी एनिमेटेड यूनिवर्स जैसे क्लासिक्स बनाए हैं।

क्या होंगे इस डील के फायदे

सबसे पहले हम आपको बता दें कि वार्नर ब्रदर्स को टेलीविजन टाइटल्स और फिल्म्ड एंटरटेनमेंट के लीडिंग सप्लायर के तौर पर जाना जाता है। जब HBO, HBO Max और वार्नर ब्रदर्स के कंटेंट नेटफ्लिक्स की लाइब्रेरी से जुड़ेंगे तो हाई-क्वालिटी फिल्मों और सीरीज का कलेक्शन और बड़ा हो जाएगा। इससे मेंबर्स को अधिक विकल्प और बेहतर देखने का अनुभव मिलेगा, जब अच्छे-अच्छे कंटेंट देखने को मिलेंगे, तो यकीनन सब्सक्राइबर्स भी बढ़ेंगे, इससे नेटफ्लिक्स की कमाई भी बढ़ेगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story