Anjali Arora: सीता का ऐसा अपमान.., प्राइवेट वीडियो लीक्ड गर्ल अंजलि अरोड़ा को सीता के रोल में देख भड़के दर्शक

Anjali Arora: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में देख नेटिजेंस कास्टिंग डायरेक्टर की जमकर क्लास लगा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2026 5:50 PM IST
Anjali Arora As Mata Sita
X

Anjali Arora As Mata Sita 

Anjali Arora As Mata Sita: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में हैं, ये फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों पर दस्तक देने जा रही है, लेकिन रणबीर कपूर की रामायण से पहले एक और रामायण पर आधारित फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, जी हां! जिसका टाइटल "महाकाव्य श्री रामायण कथा" है। इस फिल्म की पहली झलक हाल ही में रिलीज की गई, जिसमें सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में देख नेटिजेंस भड़क गए, और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

अंजली अरोड़ा को माता सीता के रोल में देख भड़के दर्शक

"महाकाव्य श्री रामायण कथा" फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई, अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख यूजर्स भड़क गए, और अब वे सब अंजलि अरोड़ा के साथ ही कास्टिंग डायरेक्टर की भी जमकर क्लास लगा रहें हैं।



बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने "महाकाव्य श्री रामायण कथा" का टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "युग बदले, पीढ़ियां बदली, पर श्री राम और माता सीता के प्रेम, त्याग और मर्यादा की यह अमर कथा आज भी उतनी ही जीवित है। महाकाव्य श्री रामायण कथा का टीजर आउट हो गया है।" अंजली अरोड़ा ने जैसे ही टीजर शेयर किया, फैंस जहां उनकी तारीफ कर रहें हैं, वहीं यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।

अंजली अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख एक यूजर ने कमेंट किया, "माता सीता के रोल में सुपर्णखा।" दूसरे ने लिखा, "अब ये टिकटॉक वाले रामायण में एक्टिंग करेंगे।" तीसरे ने लिखा, "सीता जी के रोल के लिए एकदम गलत कास्टिंग।" चौथे ने लिखा, "घोर कलियुग... ये सब क्या देखना पड़ रहा है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "इससे ज्यादा सीता जी का अपमान नहीं किया जा सकता।" इसी तरह कमेंट बॉक्स में तमाम यूजर्स गुस्सा जाहिर कर रहें है। बताते चलें कि यूजर्स अंजलि अरोड़ा पर गुस्सा इसलिए जाहिर कर रहें हैं कि उनका कुछ साल पहले प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बेहद बोल्ड इमेज है, एक से एक हॉट डांस विडियोज शेयर करतीं हैं और ऐसे में उन्हें माता सीता के किरदार में देख दर्शकों का पारा हाई हो गया।

कब रिलीज होगी फिल्म रामायण

महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म में जहाँ अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में हैं, वहीं अभिनेता देव शर्मा प्रभु श्री राम का रोल अदा कर रहें हैं। अभिषेक सिंह ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। ये फिल्म हिंदी और छत्तीसगढी भाषा में 25 सितंबर 2026 को रिलीज की जाएगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story