Bhumi Pednekar: हे भगवान! मंदिर में भी फैशन.., भूमि पेडनेकर की मंदिर वाली तस्वीरों पर भड़के यूजर्स

Bhumi Pednekar Trolling: भूमि पेडनेकर ने पूजा करते हैं अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 July 2026 1:36 PM IST
Bhumi Pednekar Trolling
X

Bhumi Pednekar Trolling (Photo- Social Media)

Bhumi Pednekar Trolling: आज से सावन का महीना शुरू हो गया है, ऐसे में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सावन के महीने की शुरुआत भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ की। भूमि पेडनेकर ने भगवान शिव की पूजा करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो चर्चा में आ गईं हैं, क्योंकि इन तस्वीरों में फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस किया है, जो उन्हें तनिक भी रास नहीं आया और वे सब भूमि पेडनेकर के पीछे पड़ गए हैं, आइए जानते हैं।

भूमि पेडनेकर पर फूटा फैंस का गुस्सा

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने गुरुवार के दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे शिवलिंग पर जल अर्पित करती दिख रही हैं, तो किसी फोटो में हाथ जोड़कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेते दिख रहीं हैं। इस पोस्ट के साथ भूमि पेडनेकर ने कैप्शन में लिखा, "सावन की शुरुआत पर, मैं आसान ज़िंदगी की नहीं, बल्कि उसे शालीनता और हिम्मत के साथ जीने की शक्ति की प्रार्थना करता हूँ। हर हर महादेव।"


भूमि पेडनेकर का ये पोस्ट सुर्खियों में आ गया है और यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं, अब यदि आपको इसकी वजह बताएं तो दरअसल भूमि पेडनेकर अपने फैशन की वजह से ट्रोल हो रहीं हैं। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ जींस कैरी किया हुआ है और गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी है, हालांकि यूजर्स भूमि को उनके आउटफिट की वजह से नहीं, बल्कि उन्होंने आंखों में जो चश्मा लगाया हुआ है, उसकी वजह से ट्रोल कर रहें हैं।

भूमि पेडनेकर सभी तस्वीरों और वीडियो में भी चश्मा लगाए दिख रहीं हैं, उनकी यही बात यूजर्स को जरा भी रास नहीं आई और बस फिर क्या था, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने भूमि पेडनेकर को ट्रोल करते हुए लिखा, "सनग्लासेज उतार के भी पूजा हो सकती थी ना?" दूसरे ने लिखा, "मंदिर में भगवान की भक्ति कर रही हो या फिर फोटोशूट।" तीसरे ने लिखा, "कम से कम चश्मा तो उतार लो मैडम।" चौथे ने लिखा, "कुछ भी हो लेकिन सनग्लासेस नहीं निकलना चाहिए।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "कोई जरूरत है ऐसे चश्मा लगाकर पूजा करने की, सच में हद है।" इसी तरह तमाम कमेंट्स पढ़ने को मिल रहे हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story