Hanuman Ansh के एक्टर ने बॉलीवुड को लेकर ये क्या कह दिया? भड़के लोगों ने कहा- ये भी उड़ने लगा...

Hanuman Ansh Actor: हनुमान अंश के एक्टर शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने बॉलीवुड को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 Sept 2026 5:16 PM IST
Hanuman Ansh Actor Shobhinaw Satyaa
X

Hanuman Ansh Actor Shobhinaw Satyaa

Hanuman Ansh Actor Shobhinaw Satyaa: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनाई गई फिल्म "हनुमान अंश" बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही है, फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉड तोड़ दिए हैं। फिल्म की चर्चा लोगों के बीच हो ही रही है, साथ ही इसके स्टार कास्ट भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं हनुमान अंश फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) अपने एक बयान की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं, आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या कह दिया।

शोभिनव सत्या को नेटिजेस ने घेरा

अभिनेता शोभिनव सत्या नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर छा गए हैं, उनके अभिनय की दर्शक जमकर तारीफ कर रहें हैं, बता दें कि शोभिनव सत्या की ये पहली फिल्म है, और जिस तरह की अदाकारी उन्होंने फिल्म में की है, सभी ने उनका दिल जीत लिया है, लेकिन इन सबके बीच शोभिनव सत्या नेटिजेंस के घेरे में आ गए हैं।

अभिनेता शोभिनव सत्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे यह कहते हुए सुनाई दे रहें हैं कि अरे बॉलीवुड सॉलीवुड कुछ नहीं होता, हिंदी सिनेमा है। शोभिनव के इसी बयान से बवाल मच गया है और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। शोभिनव अपने इसी बयान की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

शोभिनव सत्या के इस वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स टूट पड़े हैं और उनके खिलाफ कमेंट्स कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये भी उड़ने लगा अब।" दूसरे ने लिखा, "अब ये नया बाबा बनेगा लगता है।" तीसरे ने लिखा, "एक फिल्म कर लिया तो खुद को अनुपम खेर समझ रहा है।" चौथे ने लिखा, "अबे एक फिल्म गलती से चल गई औकात भूल गया।" पांचवें ने लिखा, "भूल मत इसी बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर घूम रहा था।" इसी तरह यूजर्स शोभिनव सत्या के खिलाफ नफरत भरे कमेंट्स कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story