TRENDING TAGS :
Khan Sir Wife: लंबा घूंघट व मांग में सिंदूर लगाए दिखीं पत्नी, खान सर का उड़ा मजाक, यूजर्स बोले- खुद की बीवी को ही...
Khan Sir Wife: ग्रैंड रिसेप्शन में खान सर की दुल्हनिया की फोटो देख यूजर्स खान सर को अपने निशाने पर ले चुके हैं, आइए बताते हैं क्यों।
Khan Sir Wife
Khan Sir Wife: यूट्यूबर खान सर इस बीच सुर्खियों में छाएं हुए हैं, दरअसल उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की है, जी हां! खान सर ने चोरी छिपे निकाह किया, इस बात की जानकारी उन्होंने अपने वीडियो के जरिए दी थी। खान सर की चोरी छिपे निकाह की बात सुन सभी हैरान रह गए। मई महीने में निकाह करने के बाद खान सर ने बीते मंगलवार को पटना में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें बड़े बड़े राजनेता व नेता लोग भी मौजूद रहे। ग्रैंड रिसेप्शन में खान सर की दुल्हनिया की फोटो देख यूजर्स खान सर को अपने निशाने पर ले चुके हैं, आइए बताते हैं क्यों।
खान सर की पत्नी ने लगाया सिंदूर
पटना में सोमवार को हुए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहें हैं, लोगों द्वारा खान सर व उनकी पत्नी की तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर भी की जा रहीं हैं, खान सर के चाहने वाले उनकी पत्नी की एक झलक देखने चाह रहे थे, उनकी पत्नी की तस्वीरें सामने तो आईं, लेकिन उन्होंने लंबा घूंघट किया हुआ था। जी हां! खान सर की पत्नी लाल जोड़े में नजर आईं और उन्होंने बेहद लंबा घूंघट किया हुआ था, जिसकी वजह से उनका चेहरा तो नहीं दिखा, लेकिन यूजर्स खान सर को ट्रोल करने में जुट गए हैं।
खान सर की पत्नी सिर्फ लाल जोड़े और लंबे घूंघट में ही नजर नहीं आईं, बल्कि उन्होंने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था। जी हां! खान सर की पत्नी के मांग में सिंदूर देख यूजर्स हैरान हैं, क्योंकि मांग में सिंदूर लगाना हिन्दुओं का कल्चर है, ऐसे में खान सर की पत्नी की मांग में सिंदूर देख यूजर्स कन्फ्यूज़ हो गए हैं, वे सवाल कर रहें हैं कि क्या खान सर ने जिससे निकाह किया है वे हिंदू हैं। इसके साथ ही खान सर की पत्नी ने इतना लंबा घूंघट जो किया है, यूजर्स इसके लिए खान सर को ही ताना मार रहें हैं।
यूजर्स ने किया खान सर को ट्रोल
खान सर की पत्नी की मांग में सिंदूर देख एक यूजर ने कमेंट किया, "मांग में सिंदूर और लाल जोड़ा।" दूसरे ने लिखा, "दूल्हे राजा इतने बड़े शिक्षक और दुल्हन का इतना बड़ा घूंघट।" तीसरे ने लिखा, "बीवी घूंघट में और ये बात करते हैं प्रोगेसिव होने की।" चौथे ने लिखा, "ये मास्टर साहब बात करते हैं औरतों की आजादी की, खुद की बीवी को घूंघट से आजाद नहीं कर पाए।" पांचवे ने लिखा, "खान सर से ये उम्मीद नहीं थी।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "खान सर ने अपनी पत्नी को घूंघट करवाया है, विश्वास नहीं हो रहा।" इसी तरह और भी यूजर्स उनकी पत्नी के घूंघट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।


