Hanuman Ansh की सफलता पर इस Bollywood Actress को हुई जलन? बयान से मचा बवाल

Richa Chadha On Hanuman Ansh: हनुमान अंश फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है, वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फिल्म की सफलता पर कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसकी चर्चा होने लग गई है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 6 Oct 2026 2:25 PM IST
Hanuman Ansh की सफलता पर इस Bollywood Actress को हुई जलन? बयान से मचा बवाल
X

Richa Chadda On Hanuman Ansh: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धुआं उड़ा दिया है, ये फिल्म महज 2 करोड़ के लागत में बनाई गई और कमाई के मामले में इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, जी हां! फिल्म 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। हनुमान अंश को कंपटीशन देने कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म हनुमान अंश को कड़ी टक्कर नहीं दे पाई। इतने कम बजट में बनी फिल्म जिस तरह कमाई कर रही है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया, वहीं अब बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेता ऋचा चड्ढा ने हनुमान अंश की सफलता पर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

हनुमान अंश की सफलता पर ऋचा चड्ढा का बयान

ऋचा चड्ढा ने हनुमान अंश की सफलता पर अपना बयान दिया, जिस वजह से अभिनेत्री ट्रोल भी होने लगीं। उन्होंने कहा कि वे इससे सहमत नहीं कि साल 2026 कंटेंट के लिए एक अहम साल रहा है ऋचा चड्ढा ने कहा, "अगर बात हनुमान अंश के संदर्भ में है तो ये एक अलग बात है। इस साल और क्या चला है?..., ऑब्सेशन हॉलीवुड फिल्म है, तो हम उनकी फिल्मों से अपनी फिल्मों को कम्पेयर नहीं कर सकते। माइथोलॉजिकल फिल्मों ने थोड़ा बेहतर किया है फिर चाहे धार्मिक हो या माइथोलॉजिकल। ये सेफ है सबके देखने के लिए। ये तो लोग देखते ही हैं। लेकिन अभी जल्दी होगा कहना है कि कुछ अच्छा हो रहा है। मुझे लगता है कि बेहतर स्क्रिप्ट और लेखकों को ज्यादा पैसे देने से हम उस दौर में पहुंच सकते हैं, जहां कंटेंट आधारित सिनेमा सबसे आगे होगा।"


ऋचा चड्ढा का ये बयान जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे, एक यूजर ने लिखा, "बहन जल गई बहन जल गई।" दूसरे ने लिखा, "शकीला की बायोपिक करने वाली हनुमान अंश की सफलता से जलेगी ही।" तीसरे ने लिखा, "इससे हजम नहीं हो रही सनातन मूवी की सफलता।" चौथे ने लिखा, "किसी की सफलता इन लोगों से पचती नहीं।" इसी तरह यूजर्स ऋचा चड्ढा को ट्रोल कर रहें हैं।


ऋचा चड्ढा वर्कफ्रंट

ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट 'मुसाफिरी' को लेकर चर्चा में हैं जो उनके और अली फजल के प्रोडक्शन बैनर 'पुशिंग बटन स्टूडियोज़' के तहत बनाई गई है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story