Amruta Fadnavis Video: अमृता फडणवीस के कपड़े देख भड़के यूजर्स, बोले- शर्म नहीं आती..

Amruta Fadnavis Video: गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं, आइए जानते हैं क्यों।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Jun 2026 3:50 PM IST (Updated on: 21 Jun 2026 5:54 PM IST)
Amruta Fadnavis Trolling
X

Amruta Fadnavis Trolling

Amruta Fadnavis Video: सिंगर और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं, वहीं आज फिर वे चर्चाओं में आ गईं हैं, हालांकि इस बार उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। जी हां! अमृता फडणवीस के कुछ लेटेस्ट वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, जिसे देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है और वे उन पर बेहद भद्दे कमेंट्स कर रहें हैं, आइए जानते हैं कि आखिर अमृता फडणवीस ट्रोल क्यों हो रही हैं।

क्यों ट्रोल हो रहीं अमृता फडणवीस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अमृता फडणवीस ने मुंबई में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया, ये कार्यक्रम मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम, एसवीपी स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसका हिस्सा अमृता फडणवीस के साथ ही बॉलीवुड के कुछ सितारे जैसे शाहिद कपूर, श्रीलीला और जैकी श्रॉफ बनें। इन सभी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ योगा किया, जिसके वीडियोज भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहें हैं।

वहीं, अमृता फडणवीस का वीडियो भी वायरल हो रहा है और यूजर्स उनका आउटफिट देख उन पर भड़क उठे हैं। जी हां! दरअसल अमृता ने जिम आउटफिट ही कैरी किया हुआ है, लेकिन उनका आउटफिट बेहद टाइट है, जिस वजह से लोगों ने भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिए हैं। अमृता फडणवीस के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "योगा से ज्यादा चर्चा तो इनके कपड़े की हो रही है।" दूसरे ने लिखा, "ये ढीले कपड़े नहीं पहन सकती क्या।" तीसरे ने लिखा, "इस साल भी... ये हर साल अपनी बेटी के कपड़े पहनकर आ जाती है।" चौथे ने लिखा, "छी...कितना गंदा लग रहा।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "बेशर्म है शर्म भी नहीं आती।" इसी तरह यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा जाहिर कर रहें हैं।

वेलकम टू द जंगल फिल्म के गाने में दी आवाज

अमृता फडणवीस द्वारा गाया गया गाना "दीवाने हैं" अभी हाल ही में रिलीज हुआ है, जो कि अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का है। इस गाने को अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया है, गाने को अमृता के साथ ही आनंद राज आनंद ने भी गाया है, फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है|

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story