Salman Khan: सलमान खान-अर्पिता खान की राखी की तस्वीरों से मचा बवाल, आखिर ऐसा क्या दिखा यूजर्स को

Salman Khan: सलमान खान और अर्पिता खान की राखी की तस्वीरें नेटिजेंस का तेजी से ध्यान खींच रहीं हैं, आखिर ऐसा क्या दिखा उन तस्वीरों में, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 29 Aug 2026 12:18 PM IST
Salman Khan: सलमान खान-अर्पिता खान की राखी की तस्वीरों से मचा बवाल, आखिर ऐसा क्या दिखा यूजर्स को
X

Salman Khan-Arpita Khan Rakshabandhan Photos: 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी रक्षाबंधन की खूब धूम देखने को मिली, सितारे सोशल मीडिया हैंडल पर रक्षाबंधन के सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कर रहे हैं, वहीं सबसे अधिक हैरानी लोगों को सलमान खान और अर्पिता खान की रक्षाबंधन की तस्वीरों को देखकर हुई, जी हां! सलमान खान और अर्पिता खान के रक्षाबंधन के सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स के बीच बवाल मचा दिया है, आइए जानते हैं उस वीडियो में यूजर्स को ऐसा क्या दिखा।

सलमान खान-अर्पिता खान रक्षाबंधन सेलिब्रेशन

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्पिता अपने भाई सलमान की आरती उतारते और उन्हें राखी बांधते नजर आ रहीं हैं, सलमान खान और अर्पिता खान के इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा ही रहें हैं, लेकिन वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ ऐसा दिखा, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।

सलमान खान और अर्पिता खान के वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में दीवार पर जीसस क्राइस्ट की एक बड़ी सी पेंटिंग नजर आई, बस इसी को देख यूजर्स के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक-मजाक में इस वीडियो को 'आज इंटरनेट पर सबसे सेक्युलर चीज' कहा। जहां एक तरफ दीवार पर जीसस क्राइस्ट की फोटो दिखी, वहीं सलमान खान के मुस्लिम और अर्पिता खान के हिंदू होने की वजह से उन्हें सेक्युलर कहा जा रहा है। वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी आ रहें हैं।

एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "भाई दिल में आते हैं समझ में नहीं।" दूसरे ने लिखा, "सेक्युलर हमेशा पाकिस्तान को सपोर्ट करते हैं।" तीसरे ने लिखा, "बॉलीवुड में किसी का धर्म नहीं होगा।" चौथे ने लिखा, "एक्टर एक्टिंग कर रहा है।" पांचवें ने लिखा, "पूरी मिक्स वेज फैमिली है।" इसी तरह यूजर्स जमकर मजे ले रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story