Ranbir Kapoor को बड़ी नसीहत: अब एनिमल जैसी फिल्में मत करना.., आखिर किसने दी? जानिए उनके बारे में

Ranbir Kapoor Film Ramayana: रणबीर कपूर रामायण फिल्म में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहें हैं, वहीं अब उन्हें राम के रूप में देख कर एक दिग्गज अभिनेता ने उन्हें बड़ी नसीहत दी, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 31 July 2026 4:51 PM IST
Ranbir Kapoor Film Ramayana
X

Ranbir Kapoor Film Ramayana (Photo- Social Media)

Ranbir Kapoor Film Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं, बीते दिन ही रामायण का ट्रेलर जारी किया गया, जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छा गया है, पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ रामायण के ट्रेलर की चर्चा हो थी है, तारीफों के साथ ही कुछ आलोचनाएं भी हो रहीं हैं। वहीं इसी बीच अब एक दिग्गज अभिनेता ने रणबीर कपूर को बड़ी नसीहत दे दी है, उनका कहना है कि रामायण करने के बाद रणबीर कपूर को एनिमल जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए। रणबीर कपूर को ऐसी नसीहत जिस अभिनेता ने दी है, वो कोई और नहीं, बल्कि नितीश भारद्वाज हैं, जो महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभा चुके हैं।

नीतीश भारद्वाज ने रामायण के ट्रेलर का किया रिव्यू

रामायण के ट्रेलर पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है, वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभाकर देश भर में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने भी रामायण के ट्रेलर का रिव्यू किया और इसी के साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर की एक सुझाव भी दिया।


नीतीश भारद्वाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रामायण के ट्रेलर का रिव्यू करते हुए लिखा, "बेस्ट फॉरेन फिल्म... 100% ऑस्कर। बहुत-बहुत बधाई। सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी वर्ल्ड सिनेमा के लिए भारत का अगला तोहफा हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइन और DOP के लिए ढेर सारे अवॉर्ड्स मिलेंगे। VFX और AI का इस्तेमाल करके शानदार पीरियड फ़िल्म बनाई गई है। भारतीय सिनेमा के साथ काम करने के लिए महान म्यूज़िक मास्टर हंस ज़िमर का शुक्रिया। रणबीर अब रणवीर के साथ मिलकर अगले दो अजेय धुरंधर बन गए हैं। यश - ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है।"

अपने पोस्ट में आगे उन्होंने रणबीर कपूर को सलाह देते हुए कहा, "रणबीर कपूर, एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा आपको पसंद किया है, लेकिन अब भारत की विरासत, मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखने की आपकी सामाजिक ज़िम्मेदारी शुरू होती है। इसलिए अब 'एनिमल' जैसी फ़िल्में न करें, भले ही आपको 'गोल्डमाइन' (बहुत ज़्यादा पैसा) ऑफ़र किया जाए। प्लीज़ अपनी वाणी को और गंदा न करें। भारत के पास आपकी एक्टिंग की काबिलियत को संतुष्ट करने के लिए काफ़ी कहानियां हैं।"

साई पल्लवी के बारे में नीतीश भारद्वाज ने लिखा, "मुझे बस उम्मीद है कि भारतीय साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करेंगे और मैं फ़िल्म में कहीं मृदंगम और मंजीरे की आवाज़ के बीच तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुन सकूँगा। हर भारतीय की आत्मा में इस महाकाव्य की यही आवाज़ बसी है। नितेश की इस शानदार फ़िल्म को बनाने की मेहनत के सम्मान में मैं 'रामायण' को कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा।"

कौन हैं नीतीश भारद्वाज

नीतीश भारद्वाज मनोरंजन जगत का एक बहुत ही मशहूर चेहरा हैं, वे एक अभिनेता होने के साथ ही एक राइटर, निर्देशक और पूर्व लोकसभा सांसद भी हैं। उनका जन्म 2 जून 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। लोगों के बीच उन्हें श्रीकृष्ण के रूप में पहचान मिली, 1988 में आए बीआर चोपड़ा की महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का रोल निभाकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। यहां तक कि आज भी लोग उन्हें टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय 'कृष्ण' के रूप में याद करते हैं। नीतीश भारद्वाज हिंदी के साथ ही मराठी और मलयालम सिनेमा में भी काम कर चुके हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story