TRENDING TAGS :
November Upcoming Movies: रामायण के अलावा जानिए नवंबर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी
November New Movie Releases 2026: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण के अलावा सिनेमाघरों में नवंबर के महीने में रिलीज होने वाली फिल्में
November Upcoming Movies 2026 (Image Credit- Social Media)
November Upcoming Movies 2026: अक्टूबर का महीना खंत होने वाला है। अक्टूबर के शुरूआत में बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की है। इसके अलावा अक्टूबर के महीने में दशहरा के अवसर पर एक साथ कई सारी फिल्में रिलीज हुई। जिसमें जेलर 2, राणावली, नई नवेली और उड़ता तीर समेत कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। तो वहीं अब नवंबर का महीना शुरू होने वाला है, चलिए जानते हैं नवंबर के महीने में कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
नवबंर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी (November New Movie Releases 2026)-
नवंबर महीने में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की चर्चा है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिन पर दर्शकों की खास नजर रहने वाली है।
1. रामायण भाग 1 फिल्म (Ramayana Part 1 Movie)-
रिलीज डेट: 5 नवंबर 2026
नवंबर की सबसे चर्चित फिल्मों में रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' शामिल है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
2.हंगर गेम्स ( The Hunger Games: Sunrise on the Reaping Movie)-
रिलीज डेट: 20 नवंबर 2026
हॉलीवुड की लोकप्रिय 'हंगर गेम्स' फ्रेंचाइजी की यह नई फिल्म नवंबर में रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी और नए किरदारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच उत्सुकता है।
3.प्रताप फिल्म (Pratap Movie)-
रिलीज डेट: 20 नवंबर 2026
अमित साध और ईशा देओल की फिल्म 'प्रताप' एक थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिल सकता है।
4.सूर्या अंत से आरंभ तक (Suryaa: Ant Se Aarambh Tak Movie)-
रिलीज डेट: 20 नवंबर 2026
सनी देओल और रवि किशन स्टारर यह फिल्म क्राइम और थ्रिलर जॉनर की है। सनी देओल के एक्शन अंदाज को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है।
5. काली खेती मूवी (Kaali Kheti Movie)-
रिलीज डेट: 20 नवंबर 2026
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' हॉरर जॉनर की फिल्म बताई जा रही है। डरावनी फिल्मों के शौकीनों को इसका इंतजार रहेगा।
6. गनमास्टर फिल्म (Gunmaaster G9 Movie)-
रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'गनमास्टर G9' एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
7. ये प्रेम मोल लिया मूवी (Yeh Prem Mol Liya Movie)-
रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी पहली बार सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म में रोमांस, परिवार और रिश्तों की खूबसूरत कहानी देखने को मिल सकती है।
8. मैसा फिल्म (Mysaa Movie)-
रिलीज डेट: 27 नवंबर 2026
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' एक्शन जॉनर की फिल्म है। इस फिल्म में रश्मिका का एक अलग और दमदार अंदाज देखने को मिल सकता है।


