TRENDING TAGS :
O Romeo Runtime: शाहिद कपूर की ओ रोमियो कितनी लंबी? मिला A सर्टिफिकेट, किए गए कई बदलाव
O Romeo Runtime: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है, इसी के साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट दे दिया है।
O Romeo Certificate (Photo- Social Media)
O Romeo Runtime: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है, फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, और देखा जाए तो जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग की जा रही है, उसके हिसाब से ये फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सकती है। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हैं, वहीं फिल्म का रनटाइम भी सामने आ चुका है और साथ ही सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को A सर्टिफिकेट भी मिल गया है।
ओ रोमियो को मिला A सर्टिफिकेट (O Romeo Certificate)
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अंडरवर्ल्ड और जुनून की कहानी दिखाई जाएगी। ओ रोमियो को सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट मिल चुका है, जी हां! सेंसर बोर्ड ने ओ रोमियो को A सर्टिफिकेट दिया है, 'A' सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, जैसे 'आइटम' शब्द को 'कुमारी' से बदलना और कुछ हिंसा वाले दृश्यों (जैसे गला काटने और थप्पड़ मारने के दृश्य) को और छोटा करने के लिए कहा है।। बता दें कि ओ रोमियो शाहिद कपूर के करियर की दूसरी फिल्म है, जिसे A सर्टिफिकेट दिया गया है, इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्म "कबीर सिंह" को A सर्टिफिकेट मिला था।
ओ रोमियो का रनटाइम (O Romeo Runtime)
शाहिद कपूर की ओ रोमियो का रनटाइम भी सामने आ चुका है। ओ रोमियो का रनटाइम 178.41 मिनट है, यानी कि फिल्म 2 घंटे 58 मिनट और 41 सेकंड लंबी है।
ओ रोमियो कास्ट एंड रिलीज डेट (O Romeo Cast & Release Date)
ओ रोमियो फिल्म में शाहिद कपूर का बेहद दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जो कि 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।


