O Romeo Cast Net Worth: ओ रोमियो की स्टार कास्ट में सबसे अमीर कौन?

O Romeo Cast Net Worth: ओ रोमियो की स्टार कास्ट में सबसे अमीर एक्टर कौन है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Feb 2026 11:12 PM IST
O Romeo Cast Net Worth: ओ रोमियो की स्टार कास्ट में सबसे अमीर कौन?
X

O Romeo Cast Net Worth: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। बता दें कि ओ रोमियो फिल्म की कहानी गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के जीवन पर आधारित है, फिल्म में शाहिद कपूर हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहें हैं, उनका किरदार बेहद पॉवरफुल होने वाला है। शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, आइए जानते हैं कि इस फिल्म का हिस्सा बनें सभी कलाकारों में सबसे अमीर कौन है।

ओ रोमियो स्टार कास्ट फीस

13 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ ही तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे, आइए जानते हैं कि इन सबमे सबसे अधिक संपत्ति किसके पास है-

शाहिद कपूर नेट वर्थ

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बात करें तो वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं, वे एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। उन्होंने ओ रोमियो के लिए 45 करोड़ रुपए लिए हैं, वहीं उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएं तो शाहिद कपूर की टोटल नेटवर्थ 300 करोड़ रुपए आंकी गई है। 300 करोड़ रुपए के मालिक होने के साथ ही उनके पास न केवल आलीशान घर हैं, बल्कि महंगी गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है।

तृप्ति डिमरी नेट वर्थ

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को इंडस्ट्री में आए अभी बहुत अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ी है, वह देखने लायक है। जी हां! तृप्ति डिमरी का नाम आज के समय में बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेज की लिस्ट में गिना जाता है। बता दें कि तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं, वहीं उनकी संपत्ति के बारे में बताएं तो तृप्ति डिमरी 20-30 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।

नाना पाटेकर नेट वर्थ

नाना पाटेकर पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में राज कर रहें हैं, नाना पाटेकर एक बहुत ही उम्दा कलाकार हैं, लेकिन जिस तरह से वे सादगी भरा जीवन जीते हैं, उन्हें देख लगता नहीं है कि नाना पाटेकर इतने बड़े कलाकार हैं। बता दें कि नाना पाटेकर ने ओ रोमियो के लिए 4 करोड़ रुपए फीस ली है। वहीं नाना पाटेकर की संपत्ति के बारे में बताएं तो वे 80 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

तमन्ना भाटिया नेट वर्थ

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, तमन्ना भाटिया आज के समय में अपने आइटम सॉन्ग से पर्दे पर तहलका मचा रहीं हैं। खबर है कि तमन्ना भाटिया ने ओ रोमियो में फ्री में काम किया है, वहीं उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएं तो तमन्ना भाटिया के पास 120 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

विक्रांत मैसी नेट वर्थ

विक्रांत मैसी भी ओ रोमियो फिल्म में एक खास रोल अदा कर रहें हैं, बता दें कि विक्रांत मैसी ने भी इस फिल्म में फ्री में काम किया है, वहीं उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएं तो विक्रांत मैसी की नेट वर्थ 20-26 करोड़ रुपये है।

दिशा पाटनी नेट वर्थ

दिशा पाटनी अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के जरिए सोशल मीडिया पर आग लगाए रहतीं हैं, ओ रोमियो फिल्म में दिशा पाटनी एक खास रोल अदा कर रहीं हैं, उनके किरदार का नाम जूली है, जिसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए की फीस ली है। दिशा पाटनी की बात करें तो उनके का 75 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

अविनाश तिवारी नेट वर्थ

अभिनेता अविनाश तिवारी ओ रोमियो फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहें हैं, इस फिल्म के लिए अविनाश तिवारी ने अपने लुक को पूरी तरह से बदल दिया है। अविनाश तिवारी ने ओ रोमियो के लिए मेकर्स से 7 करोड़ रुपए वसूले हैं। वहीं बात करें अगर उनकी नेट वर्थ की तो अविनाश तिवारी 7- 10 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

फरीदा जलाल नेट वर्थ

दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल भी ओ रोमियो फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहीं हैं, बता दें कि उन्होंने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। फरीदा जलाल के पास 35 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story