Ohh My Dog Day 2 Collection: पंकज त्रिपाठी की ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप? जानें कलेक्शन

Ohh My Dog Day 2 Collection: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय डॉग 7 अगस्त को थिएटरों में रिलीज हुई, आइए जानते हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Aug 2026 5:05 PM IST
Ohh My Dog Day 2 Collection: पंकज त्रिपाठी की ओह माय डॉग बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप? जानें कलेक्शन
X

Ohh My Dog Day 2 Collection: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि पंकज त्रिपाठी हमेशा अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन फिल्में लेकर आते हैं। पंकज त्रिपाठी पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म "ओह माय डॉग" को लेकर सुर्खियों में थे, जो 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी इंसानों और कुत्तों के बीच के अनकंडीशनल लव के साथ ही डॉग ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया, आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन कितना होने वाला है।

ओह माय डॉग डे 2 कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय डॉग को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई और फिल्में रिलीज हुईं, वहीं स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा किया हुआ है, ऐसे में कमाई के मामले में इस फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत हुई। जी हां! ओह माय डॉग फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.20 करोड़ का कारोबार किया। वहीं अब दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो दूसरे दिन शाम 5 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 0.50 करोड़ रुपए हुआ है, हालांकि ये फिल्म पहले दिन से अच्छा दूसरे दिन परफॉर्म कर रही है और उम्मीद है कि दूसरे दिन फिल्म 1.50-2 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेगी।


ओह माय डॉग फिल्म के बारे में

ओह माय डॉग फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ ही माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा और राजेश कुमार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की खास बात यह है कि पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म के लिए एक भी रुपए फीस नहीं है, जी हां! उन्होंने मुफ़्त में काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) के मशहूर डायरेक्टर अमित राय ने किया है। ये फिल्म बेहतरीन सामाजिक संदेश देती है। बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड या ग्राफिक्स का इस्तेमाल करने के बजाय 250 असली कुत्तों के साथ सीन शूट किए गए हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story