Ohh My Dog Day 3 Collection: तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानिए कितने करोड़ बटोरे

Ohh My Dog Day 3 Collection: पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय डॉग तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Aug 2026 5:08 PM IST
Ohh My Dog Day 3 Collection
X

Ohh My Dog Day 3 Collection

Ohh My Dog Day 3 Collection: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म "ओह माय डॉग" 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, फिल्म को दर्शकों से ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के साथ था, जहां एक तरह स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं इसी दिन "DC" और माधवन की "जी. डी. नायडू" भी रिलीज हुई, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म को तगड़ा कंपटीशन मिला, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है, आइए जानते हैं इस फिल्म का तीसरा दिन का कलेक्शन कितना हो सकता है।

ओह माय डॉग डे 3 कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओह माय डॉग को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी में इंसानों और कुत्तों के बीच के अनकंडीशनल लव को दिखाया गया है, साथ ही यह फिल्म डॉग ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। वहीं अब ओह माय डॉग के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने 85-90 लाख रुपए का कारोबार किया था, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 1.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस तरह दो दिनों में फिल्म ने 2 करोड़ से 2.40 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं तीसरी दिन भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करते नजर आ रही है, उम्मीद है कि तीसरे दिन का कलेक्शन सबसे अधिक होगा, शाम 5 बजे तक फिल्म ने 56 लाख रुपए की कमाई कर ली थी, ऐसे में देखा जाए तो 1.40-2 करोड़ रुपए का कलेक्शन फिल्म तीसरे दिन कर सकती है।


ओह माय डॉग फिल्म के बारे में

ओह माय डॉग फिल्म के कलाकारों की बात करें तो पंकज त्रिपाठी के साथ ही माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा और राजेश कुमार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की खास बात यह है कि पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म के लिए एक भी रुपए फीस नहीं ली है, जी हां! उन्होंने मुफ़्त में काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) के डायरेक्टर अमित राय ने किया है। ये फिल्म दर्शकों को एक खास सामाजिक संदेश देती है। फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प बात यह है कि शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड या ग्राफिक्स का इस्तेमाल करने के बजाय मेकर्स ने 250 असली कुत्तों के साथ सीन शूट किए हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story